ePaper

Jharkhand Tourism: स्टील सिटी में घूमने की है चाह, तो आ जाइए ये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Updated at : 19 Jul 2024 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Best places to visit in Bokaro

Best places to visit in Bokaro

Jharkhand Tourism: भारत में स्टील सिटी नाम से मशहूर बोकारो शहर में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद हैं. यहां गायत्री मंदिर से लेकर गरगा डैम तक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बोकारो में मौजूद ऐसे ही कुछ मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में.

विज्ञापन

Jharkhand Tourism: भारत के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में से एक है झारखंड. यहां आने वाले सैलानियों के लिए घूमने और देखने की कई जगहें मौजूद हैं. इसमें स्टील सिटी नाम से मशहूर बोकारो शहर का भी अहम योगदान है. झारखंड का विश्व प्रसिद्ध शहर बोकारो अपने स्टील उद्योग के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. यह शहर एशिया का सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र केंद्र है. अगर आपने भी बोकारो घूमने का प्लान बनाया है तो आपके लिए खास होगी ये 5 जगहें:

जवाहरलाल नेहरू बायोलॉजिकल पार्क

Jawaharlal Nehru Biological Park
Jawaharlal nehru biological park

शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित जवाहरलाल नेहरू बायोलॉजिकल पार्क बोकारो का प्रमुख पर्यटन स्थल है. यह जैविक उद्यान दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय है. 1980 में स्थापित इस जैविक उद्यान में कृत्रिम झील और नौकायन की सुविधा भी उपलब्ध है. इस जैविक उद्यान में दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए विभिन्न प्रकार के पक्षी और जानवर लोगों को आकर्षित करते हैं.

गरगा डैम

Garga Dam
Garga dam

गरगा डैम भारत के पहले स्वदेशी स्टील प्लांट को जलापूर्ति करने के लिए गरगा नदी पर बनाया गया डैम है. यह डैम स्टील प्लांट के अलावा शहर में लोगों को भी पानी की आपूर्ति करता है. गरगा डैम अपने खूबसूरत प्राकृतिक परिदृश्य के लिए आकर्षक पिकनिक स्पॉट है.

Also Read: Sawan 2024: सावन के पवित्र महीने में जरूर विजिट करें बनारस के ये खास मंदिर, इतना आएगा खर्च

तेनुघाट डैम

Tenughat Dam
Tenughat dam

दामोदर नदी पर बना तेनुघाट डैम पर्यटकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है. डैम के फाटक से गिरता पानी पर्यटकों को झरने का एहसास दिलाता है. इस मनमोहक डैम के आसपास बिखरी हरियाली और प्राकृतिक छटा लोगों को अपनी ओर खींच लाती है.

बोकारो मॉल

Bokaro Mall
Bokaro mall

बोकारो शहर का पहला शॉपिंग मॉल है, बोकारो मॉल जो लोगों को शॉपिंग से लेकर कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, सिनेमा हॉल, बैंक्विट हॉल तक सब कुछ एक छत के नीचे उपलब्ध कराता है. इस मॉल की खासियत है कि यहां आपको आपकी पसंद के लगभग हर ब्रांड के कपड़े से लेकर ज्वेलरी और एक्सेसरीज तक आसानी से मिल जाते हैं. यही कारण है बोकारो आने वाला लगभग हर पर्यटक बोकारो मॉल घूमने जरूर जाता है.

गायत्री मंदिर

Gayatri Temple
Gayatri temple

बोकारो में मौजूद हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है, गायत्री मंदिर. यह मंदिर मां गायत्री को समर्पित, सामूहिक विवाह, यज्ञादि के लिए प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र है. यह मंदिर बोकारो की सांस्कृतिक विरासत की पहचान है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं.

Also Read: Jharkhand Tourism: पंचेत बांध से लेकर तोपचांची झील तक मशहूर हैं धनबाद की ये जगहें

जरूर देखें: https://youtu.be/NIYLgTjMBts?si=gnWNLM6tSOdpUMks

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola