ePaper

Tour Package: IRCTC के साथ ऊटी की खूबसूरत वादियों को एक्सप्लोर करने को हो जाइए तैयार, इतना होगा खर्च

Updated at : 21 Jul 2024 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Ooty

Ooty

Tour Package: IRCTC अपने खास पैकेज में दे रहा है कुन्नूर और ऊटी घूमने का आकर्षक मौका. इस शानदार सस्ते टूर पैकेज में लोग बेफिक्र यात्रा का आनंद लेंगे. आइए आपको बताते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की विशेषता.

विज्ञापन

Tour Package: आईआरसीटीसी एक बार फिर अपने यात्रियों के लिए लेकर आया है बेहद सस्ते दाम का टूर पैकेज. यह पैकेज यात्रियों को चेन्नई से लेकर ऊटी, मुदुमलाई और कुन्नूर जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका देगा. इस आकर्षक यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ट्रेन बुक करवाएगा. महज ₹8400/- रुपये का भुगतान कर सैलानी 5 दिनों की यात्रा तय करेंगे. अगर आप भी दक्षिण भारत की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता को निहारने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आपके लिए शानदार है.

Tour Package: इस खास पैकेज में करें ऊटी और कुन्नूर के दर्शन

आईआरसीटीसी के ऊटी-मुदुमलाई टूर पैकेज में मिलेगा आपको कम कीमत पर खूबसूरत वादियों में घूमने का मौका. यह खास टूर पैकेज आपको पहाड़ों की रानी- ऊटी की सैर कराएगा. इस दौरान पर्यटकों के रहने और घूमने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की होगी. इस टूर में खाने का ध्यान यात्रियों को खुद रखना होगा. सैलानी बेफिक्र होकर ऊटी-मुदुमलाई ट्रिप का आनंद उठाएंगे. यह यात्रा 1 अगस्त 2024 को चेन्नई सेंट्रल रेलवे से शुरू होकर 05 अगस्त 2024 को वहीं खत्म होगी. इस दौरान 4 रात और 5 दिनों के टूर में टूरिस्ट भारत के दक्षिणी हिस्से की सैर करेंगे. इस दौरान सैलानी ऊटी लेक, बोटैनिकल गार्डन, फिल्म शूटिंग की जगहें, मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य, हाथी सफारी, चाय संग्रहालय और जंगल राइड सहित कई दिलचस्प जगहों पर घूमेंगे.

Also Read: IRCTC Tour Package: IRCTC के साथ बेहद सस्ते दाम में करें हिमाचल की सैर, केवल इतना है किराया

Tour Package: कितना होगा टूर का खर्च

आईआरसीटीसी का ऊटी-मुदुमलाई टूर पैकेज काफी आकर्षक और सस्ता है. इसकी किफायती टूर पैकेज की कीमत ₹8400/- से शुरू होगी. इस आकर्षक टूर पैकेज में अकेले सफर कर रहे हैं यात्रियों को ₹21650 देने होंगे. जबकि साथ सफर कर रहे हैं दो लोगों को इस टूर का किराया ₹11350/- (Indica) और ₹9500/- (Innova) प्रति व्यक्ति देना होगा. अगर साथ में तीन लोग ऊटी-मुदुमलाई की यात्रा पर निकले हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति ₹8700/- कीमत देनी होगी.

अगर बच्चों की बात की जाए तो टूर के दौरान बिस्तर लेने पर प्रति व्यक्ति ₹4600/- (Indica) और ₹6900/- (Innova) कीमत देनी होगी. जबकि बिना बिस्तर के इस टूर के लिए प्रति व्यक्ति ₹2750/- और ₹5100/- देने होंगे. इस बेहतरीन टूर पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए www.irctc.com पर संपर्क करें.

Also Read: Tour Package: IRCTC के किफायती टूर पैकेज में करें चार धाम की यात्रा, जानिए किराया

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola