इस Independence Day 2023 को बना रहे हैं घूमने का मन तो जरूर विजिट करें शौर्य स्मारक, जानें कहां है स्थित

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Aug 2023 12:12 PM

विज्ञापन

Independence Day 2023, Shaurya Smarak bhopal tour: शौर्य स्मारक भोपाल शहर का एक प्रसिद्ध स्थल है. यह एक सुंदर गार्डन है. यहां पर आप लोगों को हमारे देश के लिए शहीद हुए बहुत सारे वीर लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी. हम यहां बात कर रहे हैं भोपाल को शौर्य स्मारक के बारे में

विज्ञापन

Independence Day 2023, Shaurya Smarak bhopal tour:  हम सब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले हैं. इस दिन बहुत से लोग घूमने का प्लान करते हैं, और अगर आप इस दिन कहीं ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको हम एक अच्छा ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जो आपके मन में देशभक्ति की भावना जगा देंगे. हम यहां बात कर रहे हैं भोपाल को शौर्य स्मारक के बारे में

Also Read: Independence Day 2023: 15 अगस्त की छुट्टी में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो ओडिशा के इन जगहों पर जरूर जाएं

जानें शौर्य स्मारक के बारे में

शौर्य स्मारक भोपाल शहर का एक प्रसिद्ध स्थल है. यह एक सुंदर गार्डन है. यहां पर आप लोगों को हमारे देश के लिए शहीद हुए बहुत सारे वीर लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी. यहां पर आपको एक स्तंभ देखने के लिए मिलता है. इस स्तंभ को शौर्य स्तंभ कहा जाता है. यह हमारे वीर सैनिकों के लिए समर्पित है, जिन्होंने देश की के लिए जान दिया. यहां पर एक भूमिगत संग्रहालय भी बना हुआ है. यह वॉर म्यूजियम है. यहां पर आपको हमारे वीर सैनिकों के बारे में  बताया गया है, कि हमारे वीर जवान किस परिस्थिति में रहते हैं और किस तरह से युद्ध किया करते हैं.

शौर्य स्मारक की संरचना

शौर्य स्मारक को मुंबई के एक वास्तुकार “शोना जैन” के द्वारा डिजाइन किया गया था. शौर्य स्मारक में युद्ध स्थल से जुडी हुई तमाम जानकारी इस परिसर के भीतर पर्यटकों के आकर्षण के लिए विशेष हैं. शौर्य स्मारक की वास्तुकला को महाभारत और रामायण के प्राचीन काल के साथ ही भारत के ऐतिहासिक समय दौरान हुए युद्ध और दृश्यों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है. शौर्य स्मारक में बहुत सारी अनूठी विशेषताएँ विधमान हैं. जो इसे आकर्षण का केंद्र बनाती है और यहां आने वाले पर्यटकों को देशभक्ति की प्रेरणा देती है. इस स्मारक की बनाबट एक पारंपरिक हिंदू मंदिर की स्थापना शैली से मेल खाती हुई प्रतीत होती हैं. इसमें कई कक्ष बनाए गए है, एक गर्भगृह हैं और एक मुख्य कक्ष हैं जो मंदिरों में पाया जाता है. इसी कक्ष में सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है और युद्ध के दौरान दुश्मनों से लड़ते हुए अपनी जान गवाने वाले सैनिकों के सम्मान में जाने वालो के लिए यह अंतिम कक्ष है.

शौर्य स्मारक घूमने का सही समय

यदि आप भोपाल के शौर्य स्मारक घूमने जा रहे है तो हम आपको बता दें कि आप बुधवार के अलावा किसी भी दिन दोपहर 12 बजे से शाम के 7 बजे तक यहां घूमने जा सकते है.

शौर्य स्मारक घूमने की एंट्री फीस

 शौर्य स्मारक में दस वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 10 रूपये प्रति व्यक्ति और संस्थानों से यदि 20 से अधिक का समूह जाता हैं तो 5 रूपये प्रति व्यक्ति शुल्क होगा.

Also Read: Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले का होता है कुछ यूं नजारा, देखकर कहेंगे- वाह!

 शौर्य स्मारक कैसे पहुँचे

शौर्य स्मारक जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने व्यक्तिगत साधनों में से किसी के भी माध्यम से अपने पर्यटक स्थल शौर्य स्मारक तक आसानी से पहुँच सकते हैं. इसलिए आप अपनी सुविधा के हिसाब से अपने वाहन का चुनाव कर सकते हैं.

शौर्य स्मारक फ्लाइट से कैसे पहुँचे

यदि आप अपनी शौर्य स्मारक की यात्रा के लिए फ्लाइट का चुनाव करते हैं तो हम आपको बता दें की शौर्य स्मारक के सबसे नजदीकी में मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल का राजा भोज हवाई अड्डा हैं. आप एयर पोर्ट से बाहर आकर शौर्य स्मारक या भोपाल के किसी अन्य हिस्से में जाने के लिए यहां चलने वाली नियमित बस के माध्यम से अपने गंतव्य स्थान पर पहुँच जाएंगे. राजा भोज एयर पोर्ट से शौर्य स्मारक की दूरी लगभग 21 किलोमीटर हैं.

 

शौर्य स्मारक ट्रेन से कैसे पहुँचे
 
यदि आप अपनी शौर्य स्मारक की यात्रा के लिए ट्रेन का चुनाव करते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन और भोपाल जंक्शन दो स्टेशन हैं. आप इनमे से किसी पर भी उतर कर यहा से भोपाल शहर में चलने वाली नियमित बस (रेड बस) के माध्यम से शौर्य स्मारक पहुँच जाएंगे. हबीबगंज स्टेशन से शौर्य स्मारक की दूरी लगभग 3 किलोमीटर दूर हैं जबकि भोपाल जंक्शन से शौर्य स्मारक की दूरी लगभग 7 किलोमीटर हैं.

शौर्य स्मारक बस से कैसे पहुँचे

यदि आपने अपनी यात्रा के लिए बस का चुनाव किया हैं तो आप भोपाल के नादरा बस स्टैंड पर उतर कर स्थानीय बस के माध्यम से शौर्य स्मारक आसानी से पहुँच सकते हैं. यहा से शौर्य स्मारक की दूरी लगभग 7 किलोमीटर हैं जबकि कुशाभाऊ ठाकरे इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) बस स्टैंड की दूरी यहा से लगभग 3 किलोमीटर हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola