बच्चों के लिए मिनटों में बनाएं स्वाद से भरपूर टोमैटो सैंडविच

Updated at : 08 Feb 2026 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Tomato Sandwich Recipe For Breakfast In Hindi

टोमैटो सैंडविच रेसिपी (Image-Gemini)

Tomato Sandwich Recipe: बच्चे अगर सुबह ब्रेकफास्ट के लिए आनाकानी करते हैं तो उन्हें आप झटपट टोमैटो सैंडविच बनाकर खिला सकते हैं. बच्चों की टिफिन और स्नैक्स के लिए भी यह बहुत बढ़िया ऑप्शन है.

विज्ञापन

Tomato Sandwich Recipe: सैंडविच तो आजकल हर घर में मशहूर है. खासकर जिन घरों में बच्चे हैं वहां तो आए दिन ब्रेकफास्ट या फिर टिफिन के लिए सैंडविच बनाया जाता है. आज हम आपको एक नए किस्म की सैंडविच बनाने का तरीका बताएंगे. जी हां टोमैटो सैंडविच एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप मिनटों में बनाकर गरमा गरम सर्व कर सकते हैं. इसका टोस्ट भी सभी लोगों को खूब पसंद आएगा. आइए आपको झटपट बनने वाले इस ब्रेकफास्ट की बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं.

टोमैटो सैंडविच बनाने की सामग्री

  • मक्खन – 1 टी स्पून
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी – ¼ टी स्पून
  • पाव भाजी मसाला  – 1 टी स्पून
  • नमक – ½ टी स्पून
  • धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • ब्रेड
  • मक्खन
  • हरी चटनी
  • टमाटर स्लाइस
  • चीज़ स्लाइस
  • चाट मसाला

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए फटाफट बनाएं सुपर टेस्टी चटनी सैंडविच

टोमैटो सैंडविच बनाने की विधि

  • टोमैटो सैंडविच बनाने के लिए पहले एक पैन में 1 टीस्पून मक्खन गरम करके उसमें प्याज भून लें.
  • फिर इसमें आप 2 टमाटर नरम होने तक भूनें.
  • इसके बाद इसमें ¼ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून पाव भाजी मसाला और ½ टीस्पून नमक मिक्स करें.
  • फिर कम आंच पर मसाले को भूनें.
  • इसमें 2 टेबलस्पून धनिया मिलाएं और टमाटर की स्टफिंग तैयार हो चुकी है.
  • अब आप सैंडविच तैयार करने के लिए, ब्रेड की 2 स्लाइस पर मक्खन को फैला लें.
  • इस पर हरी चटनी भी फैलाएं.
  • इसके ऊपर आप 1 टेबलस्पून टमाटर की स्टफिंग, टमाटर का 2 टुकड़ा और चीज का 1 टुकड़ा डाल दें.
  • फिर इस पर थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और ब्रेड स्लाइस से इसे कवर करें.
  • इसके बाद आप सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक ग्रिल करें.
  • अब अंत में आप टोमैटो सॉस के साथ इसको सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Mayonnaise Sandwich Recipe: बच्चे की आनाकानी होगी बंद, ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं मेयोनीज सैंडविच

यह भी पढ़ें: Coconut Malai Sandwich: मीठा खाने की डिमांड कर रहें हैं बच्चे तो कोकोनट मलाई सैंडविच है ना

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola