सूजी से बनाएं स्वाद से भरपूर टमाटर-प्याज चीला, नोट करें विधि
Published by : Priya Gupta Updated At : 07 Feb 2026 8:09 AM
टमाटर-प्याज सूजी का चीला
Tomato Onion Suji Chilla: सूजी से हलवा ही नहीं आप नाश्ते के लिए मजेदार चीला भी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर टमाटर-प्याज सूजी का चीला बनाने की विधि.
Tomato Onion Suji Chilla: चीला तो आपने कई सारी सब्जियों से बनाकर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी टमाटर-प्याज का चीला ट्राई किया है? आज हम आपको घर पर कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके इस टेस्टी चीला की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आप भी आसानी से बना सकते हैं. इसे आप बच्चों की टिफिन, ऑफिस लंच बॉक्स या घर पर नाश्ते में सर्व भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं टमाटर-प्याज चीला बनाने की विधि.
टमाटर-प्याज सूजी का चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सूजी – 1 कप
- दही – आधा कप
- पानी – आवश्यकतानुसार
- टमाटर – 1 बारीक कटा
- प्याज – 1 बारीक कटा
- हरी मिर्च – 1 (बारीक)
- अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस)
- हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा)
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
- जीरा – आधा छोटी चम्मच
- तेल – सेंकने के लिए
टमाटर-प्याज सूजी का चीला बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक बड़ा बर्तन लें, फिर इसमें सूजी और दही डालें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और लगातार चलाते रहें.
- अब तैयार घोल में बारीक कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरा धनिया डालें. इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा मिलाएं. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें, जिससे सब्जियां और मसाले घोल में बराबर फैल जाएं.
- इसके बाद बर्तन को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें. अगर सूजी फूलने के बाद घोल थोड़ा गाढ़ा लगे, तो जरूरत अनुसार थोड़ा सा पानी और मिला सकते हैं.
- अब तवा गर्म करें, इसके बाद इसमें हल्का तेल लगाएं. अब चम्मच की मदद से चीला का घोल लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं. इसे दोनों तरफ तेल लगाकर अच्छे से सेंक लें. इसी तरह आप सारे बैटर से चीला तैयार कर लें.
- अब तैयार हुए चीला को एक प्लेट में निकालकर सब्जी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Aloo Palak Paneer Paratha: घरवालों को खिलाना है कुछ खास, बनाएं गरमा-गरम टेस्टी आलू पालक पनीर पराठा
यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










