ePaper

Tomato For Hair Growth: बाल उगाने के लिए न करें हजारों का खर्च,महज 10 रुपये का टमाटर रोकेगा गंजापन,जानें तरीका

Updated at : 29 Oct 2025 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
Tomato For Hair Growth: बाल उगाने के लिए न करें हजारों का खर्च,महज 10 रुपये का टमाटर रोकेगा गंजापन,जानें तरीका

Tomato For Hair Growth

Tomato For Hair Growth : टमाटर से बाल उगाने का जानें आसान तरीका. सिर्फ 10 रूपये के टमाटर से झड़ते बाल रोकें और स्कैल्प को बनाएं हेल्दी व स्ट्रॉन्ग.

विज्ञापन

Tomato For Hair Growth: समय से पहले बालों का झड़ना, बालों का जल्दी सफेद होना या फिर दोमुंहे बाल जैसी समस्याएं बहुत आम हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं और महंगे शैंपू, कंडीशनर या क्लिनिक ट्रीटमेंट पर हजारों रुपए खर्च कर चुके हैं. फिर भी समस्या का समाधान नहीं मिल पाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखा एक साधारण सा 10 रुपये का टमाटर इस समस्या का अचूक और सबसे सस्ता समाधान हो सकता है.टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए और सी बालों को फिर से उगने मेंं मदद भी करते हैं.तो चलिये जानते हैं कैसे आप हजारों रुपये बचाकर महज 10 रुपये खर्च करके घने और मजबूत बाल पा सकते हैं.

टमाटर हेयर मास्क

सामग्री

  • 2 पके टमाटर
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
  • 1 चम्मच शहद

तरीका

सभी सामग्रियों को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं.इसे 30-40 मिनट तक लगा रहने दें फिर धो लें. यह मास्क बालों को पोषण देता है और मुलायम बनाता है. नए बालों के उगने में मदद करता है.हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करने से बालो का झड़ना कम हो जाता है.

कैसे करें इसका इस्तेमाल

  • आप टमाटर के रस को नारियल तेल, अरंडी के तेल या जैतून के तेल के साथ मिलाकर उपयोग कर सकते हैं.
  • टमाटर के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से खुजली या जलन कम होती है. बालों की ग्रोथ बढ़ती है.

टमाटर बालों के लिए क्यों है फायदेमंद

  • जड़ों को बनाता है मजबूत : टमाटर में मौजूद विटामिन ए और सी बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें टूटने से बचाते हैं.
  • गंजापन करता है कम : टमाटर का रस स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है.
  • रूसी और खुजली करता है दूर : इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन से राहत देते हैं.
  • बालों को बनाता है चमकदार और मुलायम : टमाटर का रस बालों की रूखापन कम करके उन्हें नैचुरल ग्लो देता है.

Also Read : Night Hair Care Tips: रात को सोने से पहले करें ये 5 काम,बाल रहेंगे सिल्की और शाइनी

Also Read : Glowing Skin Tips: मॉर्निंग स्किन केयर हैक्स जो देंगे आपको पूरे दिन फ्रेश और ग्लोइंग लुक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola