Moong Dal Paneer Chilla: झटपट रेडी करना है ब्रेकफास्ट, तो ट्राई करें लाजवाब मूंग दाल-पनीर चीला
Author Sweta vaidya
Updated:
विज्ञापन
Moong Dal Paneer Chilla (AI Image)
Moong Dal Paneer Chilla: नाश्ते में चीला खाना आपको भी पसंद है तो आप मूंग दाल-पनीर चीला को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं मूंग दाल-पनीर चीला को तैयार करने का तरीका.
विज्ञापन
Moong Dal Paneer Chilla: नाश्ते में आपको भी अलग-अलग तरह की रेसिपी ट्राई करना पसंद है तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में आप मूंग दाल-पनीर चीला को बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. इस चीला को बनाना बहुत आसान है. आप इस चीला को सुबह के नाश्ते में या बच्चों के टिफिन के लिए झटपट तैयार कर सकते हैं.
विज्ञापन
मूंग दाल-पनीर चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मूंग दाल- 1 कप
- पनीर- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च- 1
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
- हींग- चुटकी भर
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
मूंग दाल-पनीर चीला को कैसे तैयार करें?
- मूंग दाल-पनीर चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को 4 से 5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.
- अब आप दाल को मिक्सी जार में डाल दें. साथ में आप हरी मिर्च और अदरक का छोटा टुकड़ा डाल दें. थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें. इस पेस्ट में नमक, हल्दी, हींग और धनिया पाउडर को मिला दें.
- अब आप एक दूसरे बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती और नमक को डाल दें.
- तवा को गर्म करें और इस पर थोड़ा सा तेल लगा लें. अब तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल डालें और गोल आकार में फैला लें. चीला को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें. जब ये पक जाए तब आप इसमें एक से दो चम्मच पनीर के मिश्रण को डाल दें और चीला को मोड़ दें. इस तरह से आप आसानी से चीला तैयार कर सकते हैं.
- मूंग दाल-पनीर चीला को धनिया की चटनी, पुदीना चटनी, अचार या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी
यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन