Spring Face Care: वसंत में अपने चेहरे का रखें ध्यान, घर पर ही आसानी से बनाएं ये फेस पैक

स्प्रिंग सीजन के आने से वातावरण में आपको बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसे में आपको अपने स्किन में भी बदलाव नज़र आएंगे. हमें लगता है कि इस मौसम में हमे अपनी स्किन की ज्यादा देख -रेख करने की जरूरत नहीं है.

Spring Face Care: स्प्रिंग सीजन के आने से वातावरण में आपको बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसे में आपको अपने स्किन में भी बदलाव नज़र आएंगे. हमे लगता है कि इस मौसम में हमे अपनी स्किन की ज्यादा देख -रेख करने की जरुरत नहीं है. पर ये सही नहीं है क्योंकि, इस सीजन में तापमान में काफी बदलाव होते रहते है जो की स्किन को इरिटेट कर सकती है या उसे सेंसिटिव बना सकती है. इसलिए जरूरी है की आप अपने स्किन का ध्यान रखे. इसलिए आज हम आपके लिए लाये है कुछ फेस पैक जो आप अपने घर में आसानी से बनाकर इस्तेमाल कर सकते है.

एलोवेरा और शहद
एलोविरा आपके स्किन को प्रोटेक्ट करता है और एक एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है और शहद आपके स्किन को नमी प्रदान करता है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव और ड्राई है तो यह फेस पैक आपके लिए अच्छा है.

हल्दी
हल्दी आपकी स्किन से डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को हटाने में मदद करता है और शहद आपके स्किन में हो रहे मुहांसों को कम करता है और शहद आपके स्किन में हो रहे मुहांसो को कम करता है. ये हफ्ते में 3-4 बार लगाने से आपको अपनी स्किन में काफी सुधार नज़र आएगा.

पपीता
पपीता में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो आपके स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं. पपीते को निम्बू और शहद के साथ मिलाकर अपने फेस और अपने चेहरे पर ग्लो पाएं.

चीनी, शहद और नारियल तेल
चीनी एक नेचुरल स्क्रब का काम करती है जो आपके स्किन के पोर्स को साफ़ करती है और डेड स्किन सेल्स को भी दूर करती है, और नारियल तेल और शहद आपके स्किन को हाइड्रेट करते हैं.

केला
केले में विटामिन ए और सी पाए जाते हैं जो एक स्वस्थ स्किन के लिए जरूरी होते हैं. इसे आप मैश करके शहद के साथ मिलाकर अपने फेस पर लगाएं. यह स्किन को सूर्य से होने वाले डैमेज से बचाता है. यह सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है.

संतरे का छिलका
संतरा विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरा होता हैं. यह टैन हटाने में काफी मदद करता है और स्किन पर ग्लो लेकर आता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए संतरे के छिलके को पीसकर उसे हनी के साथ मिलाकर अपने फेस पर लगाएं.

खीरा और दूध
अगर आपको अपने स्किन में खोयी हुई नमी को वापस लौटना है तो आप इस फेस पैक को लगा सकते हैं. खीरे को दूध और शहद के साथ मिलाकर ब्लेंड कर लीजिये और अपने फेस पर 10-15 मिनट तक लगाइये.

टमाटर
टमाटर ऑयली स्किन के लिए अच्छा होता है. टमाटर को आप हनी के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना ले और इसे अपने फेस पर लगाकर इससे सूखने के लिए छोड़ दीजिये फिर इसे धो ले और देखिये की आपकी स्किन पहले से बेहतर महसूस करने लगेगी.

अनार
अनार आपके स्किन को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है और यूवी किरणों से होने वाले डैमेज से भी स्किन को बचाता है. आप अनार को पीसकर गुलाब जल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं. इससे आपकी स्किन बहुत ताज़ा महसूस करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










