खाने का स्वाद बढ़ा देगा चटपटा तड़के वाला बूंदी रायता, ऐसे करें तैयार

Updated:
विज्ञापन
खाने का स्वाद बढ़ा देगा चटपटा तड़के वाला बूंदी रायता, ऐसे करें तैयार

Tadke Wala Boondi Raita: अगर आप अपने खाने में थोड़ा सा चटपटा और खुशबूदार ट्विस्ट जोड़ना चाहते हैं तो तड़के वाला बूंदी रायता को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस तड़का को बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Tadke Wala Boondi Raita: चावल दाल या पराठे के साथ रायता मिल जाए तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. आपने खीरा, गाजर, लौकी और प्याज का रायता को जरूर चखा होगा. अगर आप रायता में कुछ अलग फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो तड़के वाला बूंदी रायता एक अच्छा ऑप्शन है. इस रायता को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसका जबरदस्त स्वाद आपको पसंद आएगा. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कैसे आप घर पर सिंपल रायता से हटकर कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं. 

तड़के वाला बूंदी रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बूंदी- 1 कप
  • दही- 2 कप
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • भुना हुआ जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच 
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच 
  • करी पत्ता- 8-10
  • सूखी लाल मिर्च- 1  

तड़के वाला बूंदी रायता को कैसे तैयार करें?

  • तड़के वाला बूंदी रायता बनाने के लिए आप एक बाउल में दही लें और इसे अच्छे से फेंटकर स्मूथ और क्रिमी बना लें.
  • अब आप दही में बूंदी को डालें और हल्के हाथ से मिला लें जिससे कि बूंदी टूटे नहीं.
  • अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. अब तड़का तैयार करें. एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तब आप तेल में करी पत्ता और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डाल लें. जब मसाले तड़कने लगे तो इसे आप रायता में मिला दें.
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर सजा लें. इस तरह से आप आसानी से तड़के वाला बूंदी रायता तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Rasmalai: त्योहार हो या फिर शादी की रस्म, हर खास मौके पर घर में बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola