आलू की नहीं, अब घर पर आसानी से बनाएं स्वीट कॉर्न टिक्की
sweet corn tikki (ai image)
Corn Tikki Recipe: अगर आप आलू की टिक्की से बोर हो गए हैं, तो इस बार हम आपको स्वीट कॉर्न से टिक्की बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये चटपटी, कुरकुरी और हेल्दी टिक्की शाम की चाय के साथ बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट स्नैक है.
Corn Tikki Recipe: अगर आपको शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा, कुरकुरा और हेल्दी खाने का मन कर रहा है, तो आज हम आपके लिए बेहद ही खास रेसिपी लेकर आए है. आज हम आलू की टिक्की नहीं, स्वीट कॉर्न से टिक्की बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये टिक्की स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसके अलावा, अगर आपके घरवाले या बच्चे शाम में कुछ स्नैक्स बनाने की फरमाइश कर रहें है, तो ये रेसिपी सबसे बेस्ट है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में विस्तार से.
कॉर्न टिक्की बनाने की सामग्री
- उबले हुए स्वीट कॉर्न – 1 कप
- उबले हुए आलू – 2 (मैश किए)
- ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
- हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1-2
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
- धनिया पत्ती (कटी हुई) – 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- कॉर्नफ्लोर या मैदा – 1-2 बड़े चम्मच
- तेल – आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़ें: नाश्ता हो या रात का डिनर, बनाएं झटपट रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक पराठा
यह भी पढ़ें: Atta Noodles Recipe: अब मैदा नहीं! बनाएं घर पर टेस्टी और हेल्दी आटा नूडल्स
कॉर्न टिक्की बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में उबला हुआ स्वीट कॉर्न, मैश किए हुए आलू, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया, मसाले और नमक डालें.
- अब इसमें कॉर्नफ्लोर को डालकर अच्छे से मिला लें.
- इसके बाद अब इस मिश्रण को हाथों में थोड़ा तेल लगाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और उन्हें टिक्की का आकार दें.
- अब एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, फिर बनी हुई
को डालकर इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर सेकें. - आप तैयार हुई स्वीट कॉर्न टिक्की को हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










