सुबह के नाश्ते में बनाएं स्वाद से भरपूर स्वीट कॉर्न सूजी चीला

Updated:
विज्ञापन
सुबह के नाश्ते में बनाएं स्वाद से भरपूर स्वीट कॉर्न सूजी चीला

Sweet Corn Suji Chilla: सूजी और स्वीट कॉर्न से आप टेस्टी चीला बना सकते हैं. नाश्ते के साथ-साथ टिफिन के लिए भी ये चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है.

विज्ञापन

Sweet Corn Suji Chilla: अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत ऐसे नाश्ते से करना चाहते हैं जो बनाने में आसान हो, खाने में स्वादिष्ट और घरवालों को भी पसंद आए तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप स्वीट कॉर्न सूजी चीला बनाने के बारे में जान सकते हैं. इस चीला को आप झटपट से तैयार कर सकते हैं. आप इस स्वादिष्ट चीला को हरी चटनी, टमाटर सॉस या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. 

चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी- 1 कप
  • स्वीट कॉर्न- आधा कप
  • दही- आधा कप
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • बेसन- 2 चम्मच
  • अदरक-  1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • प्याज- 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • टमाटर- 1 
  • शिमला मिर्च- 1 
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)

चीला को कैसे तैयार करें?

  • स्वीट कॉर्न सूजी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप कॉर्न को उबाल लें. थोड़ा ठंडा हो जाने पर इसे दरदरा पीस लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में सूजी, बेसन और दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसमें पानी डालकर घोल तैयार कर लें. इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब इसमें दरदरा पिसा हुआ स्वीट कॉर्न, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च और धनिया पत्ती को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • चीला बनाने के लिए तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल लगा लें. तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल डालें और गोल फैला लें. अब चीला को दोनों तरफ से तेल डालकर सेंक लें. इसी तरह से आप सारे चीला को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola