ePaper

Swapna Shastra: सपने में दिख गयी ये चीजें तो भाग्यशाली हैं आप, 24 घंटों के अंदर शुरू हो जाएगा अच्छा समय

Updated at : 23 Jan 2025 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
swapna shastra

swapna shastra

Swapna Shastra: अगर आपको सोते समय सपने में कुछ चीजें दिखाई देती हैं तो इन्हें काफी शुभ माना जाता है. कहा जाता है अगर सपने में आपको ये चीजें दिखाई दे तो आपकी किस्मत 24 घंटे के अंदर बदल सकती है.

विज्ञापन

Swapna Shastra: हमें सोते समय कई तरह के सपने आते हैं. इन सपनों का कोई महत्व हो ये जरूरी नहीं है लेकिन कई बार कुछ ऐसे सपनें भी होते हैं जो हमारे दिल में अंदर तक जगह बना लेते हैं और इनका अलग ही मतलब भी होता है. माना जाता है अगर आपको कुछ खास तरह के सपने आते हैं तो वे आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलने की भी क्षमता रखते हैं. स्वप्न शास्त्र में कुछ खास तरह के सपनों का जिक्र किया गया है और इनके बारे में कहा जाता है कि अगर आपको सपने में ये चीजें आएं तो आपकी किस्मत 24 घंटे से पहले बदल जाने की क्षमता रखते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं.

झाड़ू

सपने में झाड़ू दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है. इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. अगर आपको सपने में झाड़ू दिखे तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है. जब आप सपने में झाड़ू देखते हैं तो इसका यह मतलब होता है कि अब आपके घर पर मां लक्ष्मी का वास होने वाला है. कई बार यह फिनांशियल कंडीशन के सुधरने की तरफ भी इशारा करते हैं.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: किसी को भूलकर भी न बताएं ये 5 सपने, नहीं तो खुशियों पर लग जाएगी नजर

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: बहुत शुभ है सपने में इस सफेद पक्षी का दिखना, घर में छाई कंगाली हो जाएगी दूर

गुलाब

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में गुलाब दिखता है तो यह बेहद ही शुभ होता है. सपने में गुलाब का दिखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके जीवन में जल्द ही खुशियां आने वाली है या फिर आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है.

उल्लू

अगर आपको सपने में उल्लू दिखाई दे तो आप बेहद ही भाग्यशाली हैं. उल्लू को मां लक्ष्मी के वाहन के रूप में जाना जाता है. अगर आपको सपने में उल्लू दिखाई दे तो आपको समझ जाना चाहिए कि जल्द ही आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है. सपने में उल्लू दिखना आर्थिक सम्पन्नता की तरफ इशारा करता है.

भगवान

अगर सपने में आपको भगवान दिखे तो इससे ज्यादा ख़ुशी की बात और कोई हो ही नहीं सकती है. सपने में अगर आपको भगवान दिखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आप धर्म और अध्यात्म की राह पर आगे बढ़ रहे हैं. केवल यहीं नहीं, सपने में भगवान दिखने का अर्थ होता है कि आपकी परेशानियां जल्द समाप्त होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में पार्टनर को देखने के हैं अलग-अलग मायने, जानें कब होता है अशुभ

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola