ePaper

Swapna Shastra: सपने में मृत रिश्तेदार दिखने के हैं अलग-अलग मायने, जानें कब होता है शुभ

Updated at : 11 Jan 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Swapna Shastra

Swapna Shastra

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है. यह भविष्य में होने वाली किसी घटना की ओर इशारा करती हैं.

विज्ञापन

Swapna Shastra: सपनों की दुनिया बहुत ही अजीबोगरीब होती है. सोते समय आने वाले सपने इंसान को कभी खुश करते हैं तो कभी मन विचलित हो जाता है. सपने वास्तविक जिंदगी में होने वाले घटनाओं से ही जुड़े होते हैं. लेकिन यह वास्तविक जीवन से एक दम अलग होते हैं. हालांकि स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है. यह भविष्य में होने वाली किसी घटना की ओर इशारा करती हैं. कभी-कभी इंसान को सपने में ऐसे सगे-संबंधी दिखाई देते हैं, जो कि इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं. ऐसे में आइए जानते है कि मृत लोगों को सपने में देखने का क्या मतलब होता है. यह भविष्य को लेकर क्या संकेत देते हैं.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में सांप दिखना किन परिस्थितियों में होता है शुभ और कब अशुभ? यहां जानें

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में इन पक्षियों का दिखना होता है बहुत शुभ, घर में होगी आर्थिक उन्नति

मृत रिश्तेदार नजर आए

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, जब इंसान के सपने में मृत रिश्तेदार नजर आए, तो यह अशुभ संकेत नहीं होता है. अक्सर ख्वाब में वही रिश्तेदार नजर आता है, जिनका लगाव और जुड़ाव आपसे ज्यादा होता है.

मृत व्यक्ति रोता हुए नजर आए

कभी-कभी इंसान के सपने में जो इस दुनिया को अलविदा कह दिया है वह रोता हुआ दिखाई देता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि मृत इंसान की कोई इच्छा अधूरी रह गई है. वह आपके सपने में आकर कहना चाह रहा है कि उस इच्छा को पूरा करने में आप सहयोग करें.

मृत व्यक्ति नाराज दिखे

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, जब इंसान के सपने में कोई मृत व्यक्ति नाराज दिखाई दे, तो यह किसी अनहोनी का संकेत है. माना जाता है कि मृत व्यक्ति आपके किसी काम से नाराज है. ऐसे में अपने कामों का मूल्यांकन कर जल्द ही सुधार लेना चाहिए.

मृत रिश्तेदार बात करते नजर आए

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में आप मृत रिश्तेदार से बात करते हुए नजर आ रहे हैं, तो यह बहुत ही शुभ होता है. ऐसा माना जाता है कि वह शख्स आपको आशीर्वाद दे रहा है. जिससे आपके रुके हुए काम बहुत जल्द पूरे हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Swapna Shashtra: सपने में दिखे ये चीजें तो हो जाएं सावधान, बड़ी अनहोनी की ओर करते हैं इशारा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola