21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Surya Grahan in India: दिवाली पर सूर्यग्रहण, झारखंड समेत इन राज्यों में दिखेगा असर, जानें सूतक काल का समय

Surya Grahan in India: भारत के भी कुछे हिस्सों जैसे झारखंड के रांची में भी सूर्य ग्रहण का असर देखा जाएगा. बता दें कि भारत में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा और झारखंड में नजर आयेगा.

Surya Grahan in Ranchi: Surya Grahan in Ranchi: साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दिवाली उत्सव के बीच पड़ने वाला है. 24 अक्टूबर को दिवाली है जबकि 25 अक्टूबर, 2022 को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लग रहा है. यह आशंकि सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा. जानें भारत में कब, कहां, कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण.

भारत के इन हिस्सों में सूर्य ग्रहण का असर

25 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा, जबकि भारत के भी कुछे हिस्सों जैसे झारखंड के रांची में भी सूर्य ग्रहण का असर देखा जाएगा. बता दें कि भारत में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा और झारखंड में नजर आयेगा.

सूर्य ग्रहण रांची में 26 मिनट दिखेगा

दिवाली के अगले दिन 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण लगेगा. लगभग पूरे देश में इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा. रांची में 26 मिनट और हजारीबाग मे 27 मिनट तक सूर्यग्रहण रहेगा. रांची में शाम 4:48:04 बजे सूर्यग्रहण शुरू होगा और शाम 5:15 बजे सूर्यास्त के साथ समाप्त हो जायेगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सूर्यग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखने का आग्रह किया है. इससे आंख की रोशनी तक जा सकती है.

Also Read: Surya Grahan, Solar Eclipse 2022 Date, Time: सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को, भारत में कहां, कब दिखेगा?
12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक काल शुरू

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा. इस सूर्य ग्रहण का स्पर्श भारत में दिन के 11.28 बजे हो जाएगा और करीब 07:05 घंटा बाद शाम 5.24 बजे मोक्ष होगा. वहीं ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व यानि 24 अक्टूबर की रात 11:28 बजे से ही लग जाएगा.

सूर्य ग्रहण क्या होता है?

सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता और वह सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर आने से कुछ समय के लिए रोक देता है. इससे चांद की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है और सूरज का कुछ हिस्सा दिखाई नहीं देता है. सूर्य ग्रहण तीन प्रकार होता है- आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण.

साल 2022 में सूर्य और चंद्र ग्रहण

पहला सूर्य ग्रहण (आंशिक) – 30 अप्रैल, 2022

पहला चंद्र ग्रहण (पूर्ण) 15-16 मई, 2022

दूसरा सूर्य ग्रहण (आंशिक): 25 अक्टूबर, 2022

दूसरा चंद्र ग्रहण (पूर्ण): 7-8 नवंबर, 2022

सूर्य ग्रहण देखने का सुरक्षित तरीका क्या है?

Also Read: Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को, सूतक काल, ग्रहण शुरू होने और समाप्त होने का ये है समय
सूर्य ग्रहण देखने का सुरक्षित तरीका क्या है?

सूर्य ग्रहण को खुली आंखें से नहीं देखना चाहिए. इसे सुरक्षित तरीके से एल्युमिनाइज्ड माइलर, ब्लैक पॉलीमर, शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास जैसे उचित फिल्टर का उपयोग करके या टेलीस्कोप द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सूर्य की छवि देख सकते हैं.

Bimla Kumari
Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel