Surya Grahan, Solar Eclipse 2022 Date, Time:सूर्य ग्रहण आज,भारत में कहां, कब, कैसा आयेगा नजर?

Surya Grahan, Solar Eclipse Date Time in India: साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन साथ ही धार्मिक रूप से भी ग्रहण का अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. जानें भारत में सूर्य ग्रहण लगने का समय क्या है और कहां-कहां देखा जा सकेगा.
Surya Grahan, Solar Eclipse Date Time In India: साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दिवाली उत्सव के बीच पड़ने वाला है. 24 अक्टूबर को दिवाली है जबकि 25 अक्टूबर, 2022 को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लग रहा है. यह आशंकि सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा. जानें भारत में कब, कहां, कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण.
25 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा. कुछ जगहों पर इसे भारत में भी इसे देखा जा सकेगा. भारत में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में नजर आयेगा.
-
दिल्ली में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4:29 बजे शुरू होगा
-
मुंबई में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4:49 बजे शुरू होगा
-
कोलकाता में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4:52 बजे शुरू होगा
-
चेन्नई में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 5:14 बजे शुरू होगा
-
ग्रहण की अवधि (शुरुआत से सूर्यास्त के समय तक) दिल्ली और मुंबई दोनों के लिए क्रमशः 1 घंटा 13 मिनट और 1 घंटा 19 मिनट होगी.
-
सूर्य ग्रहण की शुरुआत से सूर्यास्त तक की अवधि कोलकाता और चेन्नई में 31 मिनट 12 मिनट की होगी.
सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता और वह सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर आने से कुछ समय के लिए रोक देता है. इससे चांद की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है और सूरज का कुछ हिस्सा दिखाई नहीं देता है. सूर्य ग्रहण तीन प्रकार होता है- आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण.
-
पहला सूर्य ग्रहण (आंशिक) – 30 अप्रैल, 2022
-
पहला चंद्र ग्रहण (पूर्ण) 15-16 मई, 2022
-
दूसरा सूर्य ग्रहण (आंशिक): 25 अक्टूबर, 2022
-
दूसरा चंद्र ग्रहण (पूर्ण): 7-8 नवंबर, 2022
Also Read: Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को, सूतक काल, ग्रहण शुरू होने और समाप्त होने का ये है समय
सूर्य ग्रहण को खुली आंखें से नहीं देखना चाहिए. इसे सुरक्षित तरीके से एल्युमिनाइज्ड माइलर, ब्लैक पॉलीमर, शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास जैसे उचित फिल्टर का उपयोग करके या टेलीस्कोप द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सूर्य की छवि देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




