Surya Grahan 2023: कल लगने जा रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

Updated:
विज्ञापन

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को लगने वाला यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. हालांकि इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव हर एक राशि के जातकों के जीवन पर अवश्य ही पड़ेगा.

विज्ञापन

Surya Grahan 2023:  साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को साल का पहला ग्रहण लगेगा.

मान्य नहीं होगा सूतक काल

20 अप्रैल को लगने वाला यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. हालांकि इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव हर एक राशि के जातकों के जीवन पर अवश्य ही पड़ेगा.

गर्भवती महिलाओं के लिए दिशा निर्देश

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए अशुभ होता है. चूंकि जानकारों का मानना है कि इस दौरान बुरी शक्तियां काफी ज्यादा सक्रिय होती हैं. ऐसे में यदि को महिला गर्भवती है तो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जाने से बचना चाहिए.

  • ज्योतिष के अनुसार ग्रहण शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए.

  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कोई भी नुकीली चीज जैसे चाकू इत्यादि का प्रयोग करने से बचना चाहिए.

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को धातु के गहने या वस्तुएं जैसे हेयर पिन, सेफ्टी पिन इत्यादि पहनने से बचना चाहिए.

  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए.

  • इसके अलावा कुछ ज्योतिषियों का ऐसा भी सुझाव होता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती

  • महिलाओं को केवल बिस्तर पर दूर्वा घास के साथ बैठना चाहिए और बैठते समय पैर गलत तरीके से पैर मोड़कर नहीं बैठना चाहिए.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola