ePaper

Surya Grahan and Chandra Gharan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 15 Feb 2023 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan and Chandra Gharan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को, देखें पूरी लिस्ट

Surya Grahan and Chandra Gharan 2023: इस साल यानी 2023 में कितने सूर्य ग्रहण और चंद्र लगेंगे. ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहण कितनी तारीख को कितने बजे लगेगा जानने के लिए पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

Surya Grahan and Chandra Gharan 2023: वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में आप जानना चाहते हैं कि इस साल कब-कब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कौन सी तारीख और समय में लगने जा रहा है तो आपको बता दें कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष 2023 में कुल चार ग्रहण होंगे. दो सूर्य ग्रहण (solar eclipses) और दो चंद्र ग्रहण (lunar eclipses) होंगे. इस साल लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहणों की लिस्ट आगे पढ़ें.

पहला ग्रहण

पहला सूर्य ग्रहण (solar eclipses) 20 अप्रैल, 2023, गुरुवार को होगा. सूर्य ग्रहण सुबह 7:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा. हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा.

दूसरा ग्रहण

2023 में पहला चंद्र ग्रहण 5 मई (शुक्रवार) को होगा जो पहले सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद है. ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और 1 बजे समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है.

Also Read: लहसुन खाने के हैं कई फायदे, लेकिन इन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन
तीसरा ग्रहण

दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, 2023 (शनिवार) को घटित होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ग्रहण पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एटलांटिका और आर्कटिक में देखा जा सकेगा.

चौथा ग्रहण

साल का आखिरी ग्रहण 29 अक्टूबर, 2023 (रविवार) को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola