लहसुन खाने के हैं कई फायदे, लेकिन इन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2023 5:23 PM
garlic
Garlic Benefits And Side Effects: लहसुन का सेवन वैसे तो पूरे साल किया जाता है लेकिन ठंड के मौसम में इसकी खपत बढ़ जाती है. सर्दी या फ्लू होता है, तो कई लोग राहत के लिए लहसुन के तेल की मालिश पूरे शरीर में करते हैं. लेकिन कुछ हेल्थ प्रॉब्लम वालों को इसे कम खाने की सलाह दी जाती है.
Garlic Benefits And Side Effects: लहसुन का इस्तेमाल भारतीय रसोई में करी, ग्रेवी और यहां तक कि सूखी सब्जी में भी किया जाता है. सर्दी आते ही लोग इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स को देखते हुए इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. गर्माहट के लिए शरीर पर लहसुन का पेस्ट लगाया जाता है. लहसुन का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है यह इम्यूनिटी को बढ़ाने और पाचन में मददगार है लेकिन यह बात भी सामने आई है कुछ हेल्थ प्रॉब्ल्म्स वाले लोगों को लहसुन से दूरी बनानी चाहिए. जानें इसके बारे में…
-
एसिडिटी की समस्या वाले लोग.
-
शरीर की गंध या सांसों की बदबू के मामले में.
-
संवेदनशील पेट के मामले में लूज मोशन होने की संभावना होती है.
लहसुन बहुत ही हेल्दी जड़ी बूटी है जिसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं. यह इम्यून सिस्टम से लेकर दिल तक सभी को फायदा पहुंचा सकता है. डाइट में इस एंटीबायोटिक जड़ी बूटी को शामिल करने के कई फायदे हैं. जानें..
-
इंफेक्शन से लड़ता है.
-
हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है.
-
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.
-
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है.
Also Read: अपने palms and fingers की लंबाई, शेप से जानिए कैसी है आपकी पर्सनालिटी? लक्षण, स्वभाव
जब भोजन में लहसुन का उपयोग करने की बात आती है, तो इसे सब्जी की करी में शामिल करने, तेल में पकाने या सूप में सबसे अधिक फायदे के लिए एड करने की सलाह दी जाती है. विशेषज्ञों का कहना है कि लहसुन को कच्चा खाना और भी बेहतर है क्योंकि हाई टेंपरेचर पर गर्म करने या पकाने से जड़ी-बूटी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड नष्ट हो सकते हैं. 60 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर पकाने से लहसुन के फायदे कम हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










