Surya Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए दुनिया के अलग-अलग देशों में कैसी है मान्यता...

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Apr 2023 10:59 AM

विज्ञापन

Surya Grahan 2023: दुनिया में साल 2023 के पहला ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा.सूर्य ग्रहण को लेकर अलग-अलग प्रकार की भ्रांतियां भी हमारे देश में ही प्रचलित नहीं हैं बल्कि विदेशों में भी सूर्यग्रहण को लेकर कई प्रकार की मान्‍यताएं हैं.

विज्ञापन

Surya Grahan, Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा. यह आशंकि सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा. दुनिया में साल 2023 के पहला ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा. सूर्य ग्रहण को लेकर अलग-अलग प्रकार की भ्रांतियां भी हमारे देश में ही प्रचलित नहीं हैं बल्कि विदेशों में भी सूर्यग्रहण को लेकर कई प्रकार की मान्‍यताएं हैं. आज हम आपको इस बारे में बताएंगे कि सूर्य ग्रहण को लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों में कैसी है मान्‍यताएं…

वियतनाम की मान्यता

वियतनाम में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण को लेकर ऐसा माना जाता है कि जब एक विशाल आकार का मेंढक सूर्य को निगल लेता है तो सूर्य ग्रहण लग जाता है. यहां के भगवान हान इस मेंढक के स्‍वामी माने जाते हैं और जब यह मेंढक को थूकने को बोलते हैं तो वह सूर्य को अपने मुंह से बाहर निकालता है. इसी प्रकार से चंद्रग्रहण भी लगता है.

चीन की मान्यता

चीन में सूर्य ग्रहण को लेकर ऐसा माना जाता है कि ए‍क विशाल ड्रेगन जब सूर्य को निगल लेता है. तब ग्रहण लग जाता है. ग्रहण खत्‍म कैसे होता है, इसको लेकर यहां माना जाता है कि जब चाइनीज देवता झांग जियान जो कि जन्‍म देने वाले देवता के रूप में यहां विख्‍यात हैं, जब वह ड्रेगन के ऊपर तीर चलाते हैं तो वह सूर्य को छोड़ता है. इस प्रकार से ग्रहण का समापन हो जाता है.

उत्‍तरी अमेरिका की मान्यता

उत्‍तरी अमेरिका की चिपेवा जनजाति के लोग यह मानते हैं कि आकाश की तरफ तीर छोड़ने से सूर्य ग्रहण से वापस अपने असली रूप में आ जाता है. इस प्रकार से यहां पर सूर्य ग्रहण का समापन होता है.

यूनानी सभ्‍यता की मान्यता

प्राचीन काल में यूनानी सभ्‍यता के लोगों का मानना है कि ग्रहण इस बात का संकेत है कि भगवान मनुष्यों से किसी बात को लेकर नाराज हैं और इसी वजह से सूर्य ग्रहण जैसी यह प्रलय आती है. उसके बाद जब भगवान की नाराजगी दूर हो जाती है तो सूर्य वापस अपनी स्थिति में आ जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola