Superfoods For Hair And Skin: ये हैं कुछ जरूरी चीजें जिन्हें खाने से आपके हेयर और फेस रहेंगे हेल्दी

Superfoods For Hair And Skin
Superfoods For Hair And Skin: अगर आप अपने व्यस्त रूटीन के कारण अपनी केयर का समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो ये हैं कुछ सुपरफूड जिन्हें आप अपने रोजाना डाइट में शामिल कर के अपने स्किन और बालों की केयर कर सकते हैं.
Superfoods For Hair And Skin: आज के समय में सभी लोग सुंदर दिखने पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं, ऐसे में बाल और स्किन ये दोनों ऐसी चीजें हैं जो किसी भी व्यक्ति के लुक को पूरी तरह से बदल सकती है. हमें सुंदर बनाने में इनका एक अहम हाथ है. ऐसे में अगर आप अपने व्यस्त रूटीन के कारण अपनी केयर का समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो ये हैं कुछ सुपरफूड जिन्हें आप अपने रोजाना डाइट में शामिल कर के अपने स्किन और बालों की केयर कर सकते हैं.
फैटी फिश

फिश के बारे में हमेशा से ये कहा जाता है कि उसके सेवन से हमारी स्किन ग्लो करती है और हमारे बाल सॉफ्ट होते हैं. ऐसे में ओमेगा 3 गुणों वाले मछलियों का सेवन बेहद ही फायदेमंद हो सकता है. इससे स्किन में रेडनेस जैसी समस्याएं कभी नहीं होती हैं.
एवोकाडो

एवोकाडो एक ऐसा फल है जो हेल्दी फैट्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, इसलिए रोजाना एक एवोकाडो का सेवन करें, इससे आप को स्किन क्लियर होगी और आप के बाल भी मजबूत बनेंगे.
अंडे

अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और अक्सर लोग इनका इस्तेमाल अपने बालों पर लगाने के लिए भी करते हैं, लेकिन क्या आप को पता है कि अगर आप रोजाना नियमित रूप से अंडों का सेवन करेंगे तो इससे आप के शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा और आप के बाल बेहद ही हेल्दी हो जायेंगे.
हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में कई सारे न्यूट्रिएंट होते हैं जो हमारे बालों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. ऐसे में आप रोजाना अपने डाइट में हरी पत्ती वाली सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. ऐसा करने से आप को कम समय में कई गुणकारी फायदे देखने को मिलेंगे.
पानी वाले फल

माना जाता है कि पानी का भरपूर सेवन करने से आप की स्किन ग्लो करती है. लेकिन सिर्फ पानी पीना ही आवश्यक नहीं है, आप खीरा, टमाटर, तरबूज जैसे पानी वाले फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं.
अलसी के बीज

अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं और इसके कई गुणकारी फायदे हैं. इसमें मौजूद ओमेगा 6 फैटी एसिड त्वचा को काफी हेल्दी रखता है और बालों के लिए भी कई चमत्कारी फायदे लेकर आता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




