Best Way to Eat Eggs: अंडा खाने का सबसे सही तरीका कौन सा है? यहां पाएं जवाब

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Best Way to Eat Eggs: अंडे को फ्राई किया जा सकता हैं, इसे आप बॉईल कर सकते हैं, या फिर इससे ऑमलेट भी बन सकता हैं. इसे आप कई तरह से पका सकते हैं

विज्ञापन

Best Way to Eat Eggs: अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है – इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट होता हैं और इसे विभिन तरीके से बनाया जा सकता हैं. अंडे को फ्राई किया जा सकता हैं, इसे आप बॉईल कर सकते हैं, या फिर इससे ऑमलेट भी बन सकता हैं. इसे आप कई तरह से पका सकते हैं और इसे अपने डाइट में शामिल कर इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व का लाभ उठा सकते है.

बॉयल्ड एग

अंडे को उबाल कर खाना सबसे आसान तरीका है. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और साथ में ये बड़ी जल्दी भी बन जाता है. अंडो को उबाल के खाने से उनकी एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण बरकरार रहते है, ये आपके आंखों के लिए अच्छा होता हैं. अगर आप अपने डाइट को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो बॉयल्ड एग आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है.

पोच्ड एग

पोच्ड एग बनाने के लिए उबलते हुए पानी में अंडे को धीरे-धीरे पकाया जाता है जिससे अंडे की जर्दी पूरी तरह न पके. पोच्ड एग प्रोटीन से भरपूर होते हैं. पोच्ड एग खाने से यह आपके वजन को संतुलित करने में मदद करता है, अगर आप अपने डायट में कैलोरी को कम करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं.

ऑमलेट

ऑमलेट को आप बहुत सारे तरीके से बना सकते हैं. इसमें आप अलग-अलग सब्जियां मिला सकते हैं इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए. इसे ज्यादा तेल में पकाने से ये ज्यादा ऑयली हो सकता है. इसलिए यह बेहतर होगा अगर आप इसे काम तेल में पकाए और इसमें हरी सब्जियां मिलाए ताकि खाने में हेल्दी हो.

सॉफ्ट बॉयल्ड एग

सॉफ्ट बॉयल्ड एग को बनाने के लिए अंडे को कम समय के लिए बॉइल किया जाता है. यह आपके हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता हैं क्योंकि, यह प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरा होता है. जब आप सॉफ्ट बॉइल एग बना रहे हो तो ये जरूरी है उसे आप इसे अच्छी तरह से पका ले क्योंकि यह कच्चा खाने से आपको बहुत सारी पेट की बीमारियां हो सकती है.

हार्ड बॉयल्ड एग

हार्ड बॉयल्ड एग को बनाने के लिए अंडे को तब तक पानी में उबला जाता है जब तक अंडे की जर्दी पूरी तरह से पक नहीं जाती हैं. इसे आप दिन के किसी भी समय बना कर खा सकते हैं. जब आप हार्ड बॉयल्ड एग को अपने डायट का हिस्सा बनाते हैं तो यह आपको पूरा आहार देता है और ताकत भी प्रदान करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola