Summer Skin Care: गर्मियों में त्वचा के लिए फायदेमंद है तरबूज, जानें कैसे कर सकते हैं आप इससे फेशियल

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Summer Skin Care

Summer Skin Care: क्या आप को पता है कि आप तरबूज से अपने चेहरे पर फेशियल कर सकते हैं, आज हम आप को बताएंगे इसका एक आसान और फायदेमंद तरीका.

विज्ञापन

Summer Skin Care: गर्मियों में हमें त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आज हम आप को बताएंगे एक ऐसे अनोखे फेशियल के बारे में जो आप के स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रेट करेगा और साथ ही आप को एक अनोखा ग्लो भी देगा. ये खास फेशियल है तरबूज का फेशियल, जिसे सही तरह से करने के बाद आप की त्वचा काफी सॉफ्ट और शाइनी हो जाएगी.

तरबूज फेशियल करने के लिए सामग्री:

  • एक बड़ा तरबूज
  • गुलाब जल
  • चंदन
  • मुल्तानी मिट्टी
  • एलो वेरा जेल

Also Read: Summer Tips: गर्मी में चेहरे पर लगाएं दही और नींबू, जानें इसके फायदे

तरबूज फेशियल करने का तरीका:

  • तरबूज का रस निकाल लें और उसे टोनर की तरह अपने चेहरे पर लगाएं. आप चाहें तो तरबूज के रस के साथ गुलाबजल या एलो वेरा मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं.
  • तरबूज के बीजों को लें और उन्हें सबसे पहले मिक्सर में अच्छी तरह से पीसकर उनका पाउडर बना लें. इस पाउडर से अपने चेहरे को अच्छी तरह से स्क्रब करें, इससे आप की डेड स्किन निकलने लगेगी.
  • तरबूज का गूदा लें और उसमें चंदन और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और एक फेस पैक बनाकर तैयार कर लें. इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें और इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें.
  • चेहरे को धोने के बाद अच्छी तरह से साफ कपड़े से पोंछ लें और तरबूज के छिलके से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से 5 से 8 मिनट तक मसाज करें.
  • अच्छे से चेहरे को मसाज करने के बाद अपना मॉइश्चराइजर लगा लें.

Also Read: Summer Face Mask for Glowing Skin: घर पर ऐसे बनाएं फेस मास्क, गर्मी में भी खिला-खिला रहेगा आपका चेहरा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola