Summer Plants For Home Garden: गर्मियों के मौसम में अपने गार्डेन में लगाएं ये पौधे, घर की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

Summer Plants For Home Garden
Summer Plants For Home Garden: अगर आप भी इस बार गर्मियों के मौसम में एक खूबसूरत गार्डेन मेंटेन करना चाहते हैं, तो ये हैं गर्मियों के मौसम के अनुसार बिल्कुल परफेक्ट पौधे.
Summer Plants For Home Garden: घर एक ऐसी जगह है जो लोगों के व्यक्तित्व के बारे में बताता है. लोग अक्सर अपने घर और घर के आस पास की जगह को साफ सुथरा और सजाकर रखना चाहते हैं. कई लोगों को गार्डेनिंग का बड़ा शौक रहता है, ऐसे में अगर आप भी इस बार गर्मियों के मौसम में एक खूबसूरत गार्डेन मेंटेन करना चाहते हैं, तो ये हैं गर्मियों के मौसम के अनुसार बिल्कुल परफेक्ट पौधे.
गेंदा

गेंदे के फूलों गेंगेंदे के फूलों को अक्सर उनके भड़कीले पीले, नारंगी और लाल रंग के लिए जाना जाता है. इन फूलों को मेंटेन करना बेहद ही आसान है और ये आसानी से उग जाते हैं. इनमें कीड़े लगने जैसी समस्याएं भी बेहद ही कम होती है.
जैस्मीन

जैस्मीन सफेद रंग का खूबसूरत दिखने वाला एक पौधा है जिसे अक्सर उसके बेहतरीन सुगंध के लिए जाना जाता है. इन्हें अगर आप अपने गार्डेन में लगाएंगे तो आप का गार्डेन बेहद ही भरपूर दिखेगा.
पलाश

पलाश एक खूबसूरत फूल है जो अक्सर आप को गर्मियों के मौसम में ही देखने को मिलेगा, इस फूल को खास तौर पर होली के समय देखा जाता है, ये एक खूबसूरत नारंगी फूल होता है जिससे कि होली के लिए नेचुरल रंग भी बनाए जाते हैं.
रात रानी

रात रानी एक अनोखा फूल है जो सुबह के बजाय शाम के वक्त उगता है, इसकी सुगंध इतनी मजबूत होती है कि दूर दूर तक लोगों को इसकी भनक लग सकती है. ये देखने में बेहद ही छोटे और सफेद रंग के होते हैं.
गुलाब

गुलाब एक ऐसा फूल है जो अधिकतम लोगों को प्रिय है. इस फूल की कई सारी प्रजातियां हैं जिस वजह से ये विभिन्न रंगों में देखने को मिलता है, जैसे कि सफेद, लाल , गुलाबी, आदि. इसकी खुशबू बेहद ही खुशनुमा होती है और इस पौधे को मेंटेन करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है.
सूरजमुखी

सूरजमुखी एक ऐसा फूल है जिसे उगाने में यूं तो थोड़ी ज्यादा मेहनत लगती है लेकिन एक बार ये उग जाए तो आप के गार्डेन की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. इसकी एक हल्की सी सुनगंध होती है जो बेहद ही सुकून भरी होती है और इसका पीला रंग लोगों की आंखों के अटेंशन को जल्दी पकड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




