Suji Paneer Pakora: घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी सूजी पनीर के पकौड़े, घरवालों के साथ मेहमानों को भी आएंगे बेहद पसंद

Suji Paneer Pakora: शाम के समय में टेस्टी या क्रिस्पी डिश बनाने की तलाश में हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं सूजी पनीर पकौड़े बनाने की आसान विधि.
Suji Paneer Pakora: जब भी शाम के समय कुछ कुरकुरा, चटपटा और मजेदार खाने का मन करे, तो सूजी पनीर पकौड़े एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. पनीर से भरे ये पकौड़े हर किसी को बहुत पसंद आते हैं. ये रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि तैयार होने के बाद खाने में भी बहुत टेस्टी और लाजवाब लगती है. आप सूजी पनीर पकौड़ों को शाम के समय चाय के साथ स्नैक्स के रूप में बना सकते हैं. साथ ही, अगर घर पर अचानक मेहमान आ जाएं या दोस्तों के साथ छोटी-सी पार्टी हो, तो ये रेसिपी सबका दिल जीत लेगी. तो अगर आप रोज के स्नैक्स से कुछ अलग और खास ट्राई करना चाहते हैं, तो इस स्वादिष्ट रेसिपी को जरूर बनाएं. आइए जानते हैं स्नैक्स टाइम के लिए सूजी पनीर पकौड़े बनाने की आसान विधि.
सूजी पनीर पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पनीर – 200 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- सूजी (रवा) – 1 कप
- दही – आधा कप
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- हल्दी – आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- धनिया पत्ता – 2 छोटे चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- पानी – आवश्यकतानुसार
- तेल – तलने के लिए
सूजी पनीर पकौड़े बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब आप इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, नमक और धनिया डालें.
- इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. अब इसमें पनीर के टुकड़े डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.
- अब आप कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर अच्छे से गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें तैयार हुए बैटर को चम्मच या हल्के हाथों की मदद से अच्छे से तलें.
- पकौड़े को आप अच्छी तरह सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. पकौड़े अच्छे से तल जाने के बाद आप इसे निकालकर चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










