Study Tips for Kids: पढ़ाई में मन नहीं लगाता बच्चा? इन आसान तरीकों से तेज होगी याददाश्त और बढ़ेगा फोकस

Updated at : 29 Jan 2026 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Study Tips for Kids

Study Tips for Kids, Photo: Pinterest

Study Tips for Kids: क्या आपका बच्चा पढ़ाई से भागता है? जानें कुछ आसान टिप्स जो बच्चों की याददाश्त तेज करने और उनका फोकस बढ़ाने में मदद करेंगे. इन छोटे बदलावों से बच्चा खुद खुशी-खुशी पढ़ाई करने बैठेगा.

विज्ञापन

Study Tips for Kids: आजकल ज्यादातर माता-पिता परेशान रहते हैं कि उनके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता. बच्चा किताब खोलते ही बोर होने लगता है या उसका ध्यान इधर-उधर भटक जाता है. ऐसे में बच्चों को डांटने या उन पर दबाव डालने से समस्या हल नहीं होती, बल्कि वे पढ़ाई से और दूर भागने लगते हैं. असल में, बच्चों को रटाने के बजाय उनके पढ़ने के तरीके को थोड़ा मजेदार और आसान बनाने की जरूरत है. आज आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे सिंपल स्टडी टिप्स बताएंगे, जिनसे आपके बच्चे की याददाश्त तेज होगी और वह पूरे मन से पढ़ाई कर पाएगा. ये आसान तरीके उसके फोकस को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगे.

पढ़ाई का एक सही समय और जगह तय करें

बच्चे का मन तभी पढ़ाई में लगेगा जब उसका एक फिक्स रूटीन होगा. रोज एक ही समय पर और एक ही शांत जगह पर बैठने से दिमाग को सिग्नल मिलता है कि अब काम करने का वक्त है. कोशिश करें कि पढ़ाई की जगह पर शोर-शराबा या टीवी की आवाज न हो ताकि बच्चा एकाग्र होकर अपना काम पूरा कर सके.

पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक देना है जरूरी

लगातार घंटों तक पढ़ने से बच्चा थक जाता है और उसका दिमाग चीजें याद रखना बंद कर देता है. इसलिए बच्चे को हर 30-40 मिनट की पढ़ाई के बाद 5-10 मिनट का छोटा ब्रेक जरूर दें. इस खाली समय में उसे पानी पीने, स्ट्रेचिंग करने या थोड़ा टहलने को कहें ताकि उसका दिमाग दोबारा फ्रेश हो सके.

रटने के बजाय लिखकर याद कराएं

केवल बोलकर पढ़ने से बच्चा अक्सर चीजें जल्दी भूल जाता है. अगर आप उसे लिखकर याद करने की आदत डालेंगे, तो उसकी याददाश्त तेज होगी और स्पेलिंग की गलतियां भी कम होंगी. मुश्किल टॉपिक को समझाने के लिए आप चित्र या रंगीन पेन का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे पढ़ाई मजेदार बन जाए.

मोबाइल और गैजेट्स से दूरी

पढ़ाई के समय बच्चे के आसपास मोबाइल, टैबलेट या गेमिंग कंसोल बिल्कुल न रखें. स्क्रीन की रोशनी और बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन बच्चे का ध्यान भटकाते हैं. बच्चे को समझाएं कि पढ़ाई खत्म होने के बाद ही उसे इनाम के तौर पर थोड़ा समय स्क्रीन देखने या खेलने दिया जाएगा.

Disclaimer:यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola