ePaper

Pasta Soup Recipe: बारिश में घर पर बनाएं मसालेदार और गर्मागर्म पास्ता सूप, पहला चम्मच ही बना देगा फैन

Updated at : 15 Jul 2025 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
Pasta Soup Recipe

Pasta Soup Recipe

Pasta Soup Recipe: ठंडी या बरसाती शाम में गर्मागर्म पास्ता सूप पीने का आनंद ही कुछ और होता है. तो आइये जानते हैं आप कैसे घर पर आसानी से टेस्टी पास्ता सूप बना सकते हैं.

विज्ञापन

Pasta Soup Recipe: पास्ता सूप एक ऐसा डिश है जो आसानी से दिल जीत लेता है. इसका स्वाद हल्का होने के साथ-साथ चटपटा भी होता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. खासकर जब ठंडी या बरसाती शाम हो, तब गर्मागर्म पास्ता सूप पीने का आनंद ही कुछ और होता है. यह सूप न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे घर पर बनाना आसान है और यह खाने में हल्का महसूस होता है, जिससे पेट भी भर जाता है. अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं तो पास्ता सूप एक बेहतरीन ऑप्शन है.

सामग्री

  • तेल – 2 चम्मच
  • लहसुन (बारीक कटा हुआ) – 12 कलियां
  • अदरक (बारीक कटा हुआ) – 1 इंच टुकड़ा
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) – 2
  • प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 मीडियम
  • टोमेटो प्यूरी – 1 कप
  • मशरूम (बारीक कटे हुए) – 1/2 कप
  • शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1/2 कप
  • गाजर (बारीक कटी हुई) – 1/2 कप
  • स्वीट कॉर्न – 1/2 कप

विधि

  1. एक गहरे पैन में 2 चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें. जब तेल थोड़ा गरम हो जाए तो सबसे पहले उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालें. लहसुन को भूनें जब तक हल्का सुनहरा रंग आ जाए.
  2. अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें. इन दोनों को भी 30 सेकंड तक भूनें. इससे सूप में अच्छी खुशबू और हल्की तीखापन आएगा.
  3. अब बारीक कटा प्याज डालें और प्याज को 2-3 मिनट तक भूनें जब तक वह हल्का गुलाबी और नरम न हो जाए. इससे बेस को मिठास और गाढ़ापन मिलेगा.
  4. अब 1 कप टोमेटो प्यूरी डालें और अच्छे से मिलाएं. 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक तेल थोड़ा ऊपर आने लगे और प्यूरी पककर गाढ़ी हो जाए.
  5. अब इसमें बारी-बारी से सभी कटे हुए मशरूम, गाजर, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालें. इन सब्जियों को 2-3 मिनट तक भूनें ताकि उनका स्वाद टोमेटो बेस के साथ अच्छे से मिल जाए.
  6. अब इसमें 2.5 से 3 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें. अच्छे से मिलाएं. नमक और काली मिर्च डालें. अब इसे ढककर 5-6 मिनट तक मीडियम आंच पर उबालें ताकि सारी सब्ज़ियां अच्छे से पक जाएं.
  7. अब उबला हुआ पास्ता डालें और साथ में 1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचप या रेड चिली सॉस भी डालें. यह आपके सूप को थोड़ा और स्पाइसी व चटपटा बना देगा. अगर चाहें तो मिक्स हर्ब्स या ऑरेगैनो भी डाल सकते हैं.
  8. अब सब कुछ अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट और पकाएं ताकि पास्ता का फ्लेवर सूप में मिल जाए. गैस बंद करें. आपका गर्मागर्म स्पाइसी वेज पास्ता सूप तैयार है.

ये भी पढ़ें: Paneer Thecha Recipe: घर पर आसानी से बनाएं मसालेदार पनीर थेचा, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

ये भी पढ़ें: Veg Crispy Recipe: झटपट बनाएं स्वादिष्ट और क्रिस्पी वेज रेसिपी, बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट

ये भी पढ़ें: Garlic Mushroom Recipe: मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक मशरूम, शाम का नाश्ता हो या पार्टी स्टार्टर

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola