सिर्फ 3 स्टेप में स्किन टैनिंग हटाएं, फॉलो करें क्रिएटर हर्षिता के टिप्स 

Updated at : 23 Mar 2026 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
Skin Tanning Removal Tips

टैनिंग रिमूवल टिप्स (AI image)

Skin Tanning Removal Tips: क्या आप भी स्किन में होने वाली टैनिंग से परेशान है? तो क्रिएटर हर्षिता चौधरी के इंस्टाग्राम पर शेयर टैनिंग रिमूवल टिप्स को जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Skin Tanning Removal Tips: गर्मियों में धूप में बाहर जाने के बाद हमारी त्वचा पर टैन होना आम बात है. तेज धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण मिलकर हमारी त्वचा को डल और थकी हुई बना देता है. कितना भी स्किन केयर कर लेने से कई बार टैनिंग जल्दी नहीं हटती. ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, आप स्किन टैनिंग को घर पर ही हटाकर अपनी त्वचा को फिर से निखार सकते हैं. इसके लिए बस आपको इस आर्टिकल के मदद से सिर्फ 3 स्टेप टैन रिमूवल टिप्स को फॉलो करना पड़ेगा. 

स्टेप 1 क्लींजिंग

इसके लिए आप दूध में 1 चुटकी हल्दी मिलाएं, फिर इसे धीरे-धीरे कॉटन पेड की मदद से अपनी त्वचा पर लगभग 20 सेकंड तक पोंछें. दूध स्किन को गहराई से साफ करेगा और हल्दी स्किन को मुलायम बनाने में मदद करेगी. 

स्टेप 2 टैन रिपेयर पैक

इसके लिए आप 1 बड़ा चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, 1 बड़ा चम्मच टमाटर का पल्प और ½ छोटी चम्मच कॉफी मिलाएं. इसमें दूध या दही मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें और टैनिंग वाले जगह पर लगाएं. इसे 5-7 मिनट लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. बेसन त्वचा को अच्छे तरीके से साफ करता है, टमाटर से डलनेस कम होती है और कॉफी डेड स्किन को धीरे-धीरे कम करती हैं.  

स्टेप 3: जेंटल एक्सफोलिएशन

इसे आप लगाकर 15-20 मिनट बाद हल्के से रब करते हुए वॉश करें. जिससे डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाए. इसके बाद आप त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइस्चराइजर या नारियल तेल की कुछ बूंदें लगा लें.

  • अच्छे रिजल्ट के लिए इस रूटीन को हफ्ते में 1-2 बार अपनाएं. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola