ePaper

Skin Care Tips with Sandalwood: सर्दियों में रहेगी त्वचा मुलायम और चमकदार - इस तरह करें चंदन का उपयोग

Updated at : 01 Dec 2025 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
Skin Care Tips with Sandalwood

Skin Care Tips with Sandalwood

सर्दियों में त्वचा को मुलायम और चमकदार रखने के लिए घर पर बनाएं चंदन फेस पैक. जानें इसके फायदे और सही उपयोग.

विज्ञापन

Skin Care Tips with Sandalwood: सर्दियों में अक्सर त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची महसूस होने लगती है. ऐसे में नेचुरल स्किन केयर इंग्रीडिएंट्स जैसे चंदन (Sandalwood) आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देकर ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाते हैं. चंदन एक प्राचीन ब्यूटी रेमेडी है जो स्किन को कूलिंग, ब्राइटनिंग और हाइड्रेशन प्रदान करता है. साथ ही, दही, शहद, बादाम तेल और दूध मिलाने से इसका असर और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

Skin Care Tips with Sandalwood: सर्दी के मौसम में ग्लोइंग स्किन का राज – चंदन फेसपैक

Sandalwood for glowing skin
Sandalwood for glowing skin

सर्दी के दिनों में चेहरे पर चंदन लगाने के क्या फायदे है?

इस मौसम में मॉइस्चर लॉक करने और स्किन को नैचुरल शाइन देने के लिए सैंडलवुड फेस पैक बेहद फायदेमंद होत है. चंदन त्वचा की गहराई से सफाई करता है, दही स्किन को सॉफ्ट बनाता है, शहद हाइड्रेशन बढ़ाता है और बादाम तेल त्वचा को पोषण देता है. वहीं दूध डेड स्किन हटाकर नैचुरल ग्लो लाता है. इन सभी के कॉम्बिनेशन से तैयार फेस पैक स्किन के लिए ‘विंटर ब्यूटी बूस्टर’ है.

Sandalwood Face Pack for Glowing Skin: सोने सी निखरी त्वचा के लिए चंदन फेसपैक कैसे बनाएं?

Sandalwood Face Pack
Sandalwood face pack

चंदन फेसपैक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • चंदन पाउडर – 2 टीस्पून
  • दही – 1 टीस्पून
  • शहद – 1 टीस्पून
  • बादाम तेल – 4–5 बूंद
  • कच्चा दूध – 1 टेब्लस्पून

चंदन फेसपैक बनाने की विधि

  1. एक साफ कटोरी में चंदन पाउडर डालें.
  2. इसमें दही, शहद और बादाम तेल मिलाएँ.
  3. अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर स्मूद और पेस्ट जैसा मिश्रण तैयार करें.
  4. फेस को अच्छी तरह साफ करें और पैक को चेहरे व गर्दन पर लगाएं.
  5. 15–20 मिनट के लिए सूखने दें, फिर नॉर्मल पानी से धो लें.
  • हफ्ते में 2–3 बार लगाने से त्वचा साफ, नर्म और ग्लोइंग रहेगी.

तुरंत ग्लो लाने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?

चंदन पाउडर में गुलाबजल या दही मिलाकर फेस पैक लगाएं इससे चेहरे पर तुरंत फ्रेशनेस और ग्लो आता है.

सबसे अच्छा चंदन फेस पैक कौन सा है?

चंदन + दही + शहद + दूध वाला फेस पैक सर्दियों में सबसे उत्तम माना जाता है. यह स्किन को नमी और ग्लो देता है.

चंदन पाउडर चेहरे पर कब लगाना चाहिए?

शाम या रात के समय लगाना बेहतर रहता है ताकि त्वचा को पूर्ण पोषण मिले और परिणाम अच्छे मिलें.

Also Read: Almond Oil Skincare Benefits: आलमंड ऑयल मसाज से चेहरे की खूबसूरती में इजाफा, जानें इसके फायदे

Also Read: Aloe Vera and Honey Face Mask: ठंड में पाएं नेचुरल ग्लो और सॉफ्ट स्किन – हनी और एलोवेरा से बनाएं विंटर फेस पैक

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola