Skin care tips: मेकअप हटाने के बाद स्किन केयर करने का जाने सही तरीका 

Updated:
विज्ञापन
skin care

skin care

Skin Care TIPS: मेकअप औरत की सुंदरता में चार चांद लगता है, लेकीन यदि आप इसे ठीक तरह से साफ नहीं करते है, तो यह बहुत बड़ी समस्या का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

Skin care tips: सजना- संवरना और मेकअप करना हर लकड़ी को बेहद पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मेकअप हटाने के बाद सही तरह से स्किन केयर नहीं करते है, तो आपकी त्वचा डैमेज हो सकती है. मेकअप आपकी खूबसूरती को निखारता है, लेकिन यदि इसे सही तरीके से न हटाया जाए तो यह त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है. दिनभर का मेकअप त्वचा के पोर्स को बंद कर देता है और पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और स्किन ड्राइनेस जैसी समस्याएं होती हैं. इसलिए मेकअप हटाने के बाद सही तरह से स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है.

मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें

मेकअप हटाने के लिए आप एक क्लींजिंग ऑयल, क्लींजिंग बाम या माईसैलर वॉटर का उपयोग करें। इसे रुई के मदद से आराम से चेहरे पर लगा कर मेकअप हटाएं.

फेस वॉश का उपयोग करें

मेकअप रिमूव करने के बाद, अपनी त्वचा के अनुसार फेस वॉश लें और चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें ताकि बचा हुआ मेकअप हट जाए.

टोनर का इस्तेमाल करें

टोनर त्वचा के पोर्स को टाइट करता है और त्वचा को तरोताजा महसूस करता है. साथ ही त्वचा में नमी बनाए रखता है. यदि आपकी त्वचा ड्राई रहती हैं तो टोनर आपके लिए बेहतर रहेगा.

सीरम लगाएं

आप अपनी स्किन कंसर्न के अनुसार सीरम लगाएं. ये आपके स्किन के समस्याओं को ठीक करने में मदद करेगा और चेहरे पर अलग सा निखार लाएगा.

मॉइश्चराइजर लगाएं

आखिर में आप मॉइश्चराइजर लगाएं, ये आपके स्किन को हाइड्रेट रखता है और त्वचा के रूखेपन को दूर कर चेहरे को  नई ताज़गी देता है.

कुछ बातों का ध्यान रखें

ध्यान रहे कि आप कभी भी मेकअप लगाकर ना सोए. यह स्किन समस्याओं को बढ़ाता है.हमेशा अपने स्किन के अनुसार प्रोडक्ट का चयन करें. सही मात्रा में पानी पिएं, पौष्टिक आहार खाएं और नियमित रूप से व्यायाम करें.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola