Skin Care: चेहरे के दाग-धब्बों के लिए वरदान है पुदीना, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

Skin Care Tips
Skin Care: गर्मियों में पिंपल्स और मुंहासों की समस्या बहुत आम है. कील-मुंहासों की समस्या तो आप दूर कर सकते हैं लेकिन इसके दाग-धब्बे हटाना बहुत मुश्किल काम है.
Skin Care: गर्मी के मौसम में खाने-पीने के साथ-साथ अपनी त्वचा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी हो जाता है. इसका कारण यह है कि आजकल कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है. इस गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्याएं भी सामने आने लगती हैं. खासकर गर्मियों में पिंपल्स और मुंहासों की समस्या बहुत आम है. कील-मुंहासों की समस्या तो आप दूर कर सकते हैं लेकिन इसके दाग-धब्बे हटाना बहुत मुश्किल काम है. ऐसे में हम आपको पुदीने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने का आसान तरीका बताएंगे. इस लेख में हम आपको पुदीने से बने फेस पैक के बारे में भी बताएंगे. पुदीने से फेस पैक बनाना बहुत आसान है और गर्मी के मौसम में आपको बाजार में ताज़ी पुदीने की पत्तियां आसानी से मिल जाएंगी. तो चलिए बिना समय बर्बाद किए हम आपको बताते हैं कि फेस पैक कैसे बनाया जाता है.
पुदीना और हल्दी
हल्दी हर भारतीय घर में मौजूद होती है. ऐसे में सबसे पहले एक कटोरी में हल्दी लें और उसमें पुदीने की पत्तियां डाल दें. अब इसे अच्छे से पीस लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें. इस पेस्ट के नियमित इस्तेमाल से आपको असर दिखने लगेगा.
पुदीना और मुल्तानी मिट्टी
गर्मी के मौसम में मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है. ऐसे में सबसे पहले इसका पेस्ट तैयार कर लें. अब पुदीने की पत्तियों के पेस्ट को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिला लें. अंत में इसमें दही डालकर मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो मसाज करते हुए चेहरे को साफ कर लें.
जानिए इसके फायदे
अगर आप नियमित रूप से इन फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे. पेपरमिंट पैक सबसे पुराने दागों को भी साफ कर सकता है.
also read: Skin Care Tips: धूप से बचाना चाहते हैं अपनी त्वचा, तो सनस्क्रीन लगाने का जानें सही तरीका
इस पैक के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी. गर्मी के मौसम में त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




