बच्चों से बड़ों तक सभी को पसंद आएगी ये सिंपल पालक की रोटी 

Published by : Priya Gupta Updated At : 10 Feb 2026 7:56 AM

विज्ञापन

पालक की रोटी (AI IMAGE)

Palak Ki Roti: आज हम आपको पालक का पराठा नहीं, इससे सिंपल सादा रोटी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से बनाकर सब्जी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Palak Ki Roti: पालक का सीजन आते ही हर घर की रसोई में इससे बनने वाली स्वादिष्ट खाने की खुशबू फैलने लगती है. कहीं पालक के पराठे बनते हैं तो कहीं पालक की टिक्की और सब्जी तैयार की जाती है. ऐसे में अगर आप रोजाना के नाश्ते में कुछ हल्का और झटपट बनने वाला ढूंढ रहे हैं, तो पालक की रोटी बना सकते है. इसे आप बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को परोस सकते हैं. घर में रखी कुछ आसान सामग्री और थोड़े से स्टेप्स को फॉलो करके आप मिनटों में स्वादिष्ट पालक की रोटी तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर आसानी से पालक की रोटी बनाने की रेसिपी. 

पालक की रोटी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक – 1 कप 
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • पानी – जरूरत अनुसार

पालक की रोटी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप पालक को अच्छी तरह धो लें और बारीक काट लें. इसके बाद आप इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें. 
  • अब एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें. अब इसमें पालक का पेस्ट, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. 
  • अब आप आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें, इससे रोटियां नरम बनेगी. 
  • इसके बाद आटे की लोई बनाएं और हल्का सूखा आटा लगाकर गोल रोटी बेल लें.
  • तवा गर्म करें, तवा गर्म हो जाने के बाद आप इसमें रोटी डालकर एक तरफ से पकने के बाद पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें. आप चाहे तो इसमें हल्का घी लगा सकते हैं. 
  • इसी तरह आप सारे रोटी अच्छे से पकाएं. पालक की रोटी पक जाने के  बाद इसे निकालकर सब्जी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

यह भी पढ़ें: अगर नाश्ते में चाहिए कुछ नया, तो घर पर बनाएं मटर पालक ढोकला

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola