ट्राई करें फूलों वाली सिंपल मेहंदी डिजाइन और हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं

सिंपल फ्लावर मेहंदी डिजाइन (AI Image)
Simple Flower Mehndi Design: फूलों वाली मेहंदी डिजाइन दिखने में बेहद खूबसूरत होती है और इसे बनाना भी आसान होता है. आइए इस आर्टिकल में देखते हैं कुछ सिंपल फ्लावर मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
Simple Flower Mehndi Design: महिलाएं अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बड़े शौक से मेहंदी लगाती हैं. खास मौके पर हाथों में लगी मेहंदी लुक में एक अलग ही निखार जोड़ देती है. अगर आप भी कुछ सिंपल, क्लासी और जल्दी बनने वाली मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो सिंपल फ्लावर मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. आइए देखते हैं कुछ सिंपल फ्लावर मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
फ्लोरल वाइन डिजाइन

फ्लोरल वाइन ( floral vine design) मेहंदी डिजाइन सिंपल लेकिन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन है. इस डिजाइन में फूलों और बेलों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. पतली-पतली बेल उंगलियों से कलाई तक बनाई जाती है और इन पर छोटे-बड़े फूल डिजाइन को बनाया जाता है. इस मेहंदी डिजाइन की खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है.
सिंगल फ्लावर मेहंदी डिजाइन

अगर आप आसानी से बनने वाली मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो सिंगल फ्लावर मेहंदी डिजाइन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस डिजाइन में हथेली के बीच में फूल को बनाया जाता है. आप गुलाब या कमल के फूल को बनाएं. मेहंदी डिजाइन को और भी आकर्षक बनाने के लिए आप पत्तियां और छोटे-छोटे डॉट का डिजाइन बना सकती हैं.
छोटे-छोटे फूल वाली मेहंदी डिजाइन

छोटे-छोटे फूल वाली मेहंदी डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं. इसमें हाथों पर छोटे-छोटे फूल बनाए जाते हैं. अगर आपको ज्यादा भरे-भरे डिजाइन लगाना नहीं पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
फ्लावर और नेट मेहंदी डिजाइन

फ्लावर और नेट पैटर्न मेहंदी डिजाइन एक ऐसा खूबसूरत कॉम्बिनेशन है जो हाथों को आकर्षक लुक देती है. इस मेहंदी डिजाइन को आप किसी खास मौके पर लगा सकती हैं. इस डिजाइन में फूलों और जाली वर्क (नेट) पैटर्न को खूबसूरती से जोड़ा जाता है जिससे हाथों पर सुंदर लुक आता है.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन
यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




