Shukrawar Upay aur Totke: आज शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Apr 2023 6:44 AM
Shukrawar Upay aur Totke: शुक्रवार का दिन शु्क्र ग्रह या शुक्रदेव से भी संबंधित माना जाता है. शुक्रदेव को सुख-सौंदर्य और रोमांस का कारक माना जाता है. शुक्र देव की कृपा से जीवन में किसी भी तरह की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में.
Shukrawar Upay aur Totke: शुक्रवार का दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित होता है. इस दिन मां लक्ष्मी का मन ही मन ध्यान करें और कनकधारा स्त्रोत या फिर श्रीसूक्त का पाठ करें तो देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में वास करती हैं. शुक्रवार का दिन शु्क्र ग्रह या शुक्रदेव से भी संबंधित माना जाता है. शुक्रदेव को सुख-सौंदर्य और रोमांस का कारक माना जाता है. शुक्र देव की कृपा से जीवन में किसी भी तरह की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में.
चढ़ाएं कमल का फूल
शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें. इसके साथ ही मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ उन्हें कमल का फूल अर्पित करें.
मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना बेहद कारगर उपाय है. इस दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.
मां लक्ष्मी को लाल गुलाब बेहद प्रिय माना जाता है. लाल गुलाब से देवी लक्ष्मी की पूजा करें और देवी लक्ष्मी को खीर में शहद मिलाकर अर्पित करें और उसका भोग लगाएं. प्रसाद के रूप में इसे पूरे परिवार में बांटें.
व्रत रखने के साथ ही इस दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना भी शुभ रहता है. शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं. इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है.
शुक्रवार को इस विशेष विधि से मां लक्ष्मी की पूजा करें. लकड़ी के एक पाटे पर सिंदूर से एक स्वास्तिक का चिह्न बनाएं. इसके ऊपर गोमती चक्र रखें. फिर श्रीयंत्र को इसके ऊपर स्थापित करके इसकी पूजा करें. पूजा के बाद गोमती चक्र को अपने पर्स में रख लें. अथवा तिजोरी या अलमारी में धन के साथ रख दें. हर शुक्रवार इस तरह से पूजा करें. हर हफ्ते आपके धन में बढ़त होती जाएगी और आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










