ePaper

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं शिमला मिर्च की चटनी - स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे

Updated at : 10 Feb 2026 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
Shimla Mirch ki Chutney Ki Recipe in Hindi

शिमला मिर्च की चटनी

घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट और स्पाइसी शिमला मिर्च की चटनी. जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी, जरूरी सामग्री और परफेक्ट स्वाद पाने के टिप्स.

विज्ञापन

धनिया पुदीना की चटनी का स्वाद तो आपने चखा ही होगा लेकिन अगर आप कुछ ऐसा ट्राइ करना है जिसका स्वाद खाने वाले को चौका दें तो इस बार बनाएं शिमला मिर्च की चटनी (Shimla Mirch Ki Chutney) – यह एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद में अलग, बनाने में आसान और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं.  इसका हल्का स्मोकी फ्लेवर और मसालेदार ट्विस्ट आपके सिम्पल खाने को भी स्पेशल बना देते हैं.

शिमला मिर्च में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. यानी स्वाद के साथ-साथ यह चटनी हेल्दी ऑप्शन भी है.

शिमला मिर्च की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Hari Shimla Mirch
हरी और ताजी शिमला मिर्च
  • शिमला मिर्च – 2 (कटी हुई)
  • लहसुन – 4–5 कलियां
  • हरी मिर्च – 2
  • भुनी मूंगफली या चना दाल – 2 बड़े चम्मच
  • नींबू रस – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – 1 छोटा चम्मच

शिमला मिर्च की चटनी बनाने की विधि (Shimla Mirch Ki Chutney)

शिमला मिर्च की चटनी बनाने की विधि (Capsicum Chutney Recipe)
शिमला मिर्च की चटनी

सबसे पहले पैन गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें. अब जीरा डालकर चटकाएं. इसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक हल्का सा भून लें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए और हल्की खुशबू आने लगे. अब गैस बंद करें और मिक्स्चर को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालें. साथ में भुनी मूंगफली या चना दाल, नमक और नींबू रस मिलाएं. थोड़ा सा पानी डालकर दरदरा या स्मूद जैसा टेक्सचर पसंद हो पीस लें. इसे फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: घर पर रेस्टोरेंट जैसा तंदूरी पनीर डोसा बनाने की रेसिपी

यह भी पढ़ें: मिनटों में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर टेस्टी वेज डिश – ड्राई कटहल भुर्जी

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola