घर पर रेस्टोरेंट जैसा तंदूरी पनीर डोसा बनाने की रेसिपी

तंदूरी पनीर डोसा रेसिपी
घर पर बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार तंदूरी पनीर डोसा - साउथ इंडियन डोसे में तंदूरी फ्लेवर का मजेदार ट्विस्ट, जो हर किसी को आएगा पसंद.
Tandoori Paneer Dosa Recipe: जब सुबह या शाम के खाने में कुछ हल्का लेकिन टेस्टी खाने का मन करता है, तो ज्यादातर लोग साउथ इंडियन डिशेज को याद करते हैं. यही वजह है कि डोसा अब सिर्फ साउथ इंडिया में तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे इंडिया में लोगों की फेवरेट डिश बन चुका है.
घर पर डोसा बनाना बेहद आसान हैं. अगर आप प्लेन डोसे से बोर हो गए हैं और प्लेट में थोड़ा मसालेदार, रेस्टोरेंट-स्टाइल ट्विस्ट चाहते हैं, तो तंदूरी पनीर डोसा की ये रेसिपी जरूर ट्राइ करें.
तंदूरी पनीर डोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- डोसा बैटर – 2 कप
- पनीर – 200 ग्राम (कद्दूकस या छोटे टुकड़े)
- दही – 3 बड़े चम्मच
- प्याज – 1 बारीक कटा
- शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी
- तंदूरी मसाला – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- हल्दी – चुटकी भर
- नमक – स्वादानुसार
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- तेल/बटर – जरूरत अनुसार
- हरा धनिया – सजाने के लिए
तंदूरी पनीर डोसा बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Tandoori Paneer Dosa Recipe)

सबसे पहले तंदूरी पनीर स्टफिंग बनाने के लिए – एक बाउल में दही, तंदूरी मसाला, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाएं. इसमें पनीर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 10 से 15 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें. अब पैन में थोड़ा तेल डालकर इस मिक्स्चर को 3 – 4 मिनट हल्का भून लें.
डोसा बनाने की विधि – गरम तवा लें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं. अब डोसा बैटर डालकर गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं. ऊपर से थोड़ा बटर या तेल डालें. जब डोसा हल्का क्रिस्प हो जाए, तब बीच में तैयार तंदूरी पनीर स्टफिंग रखें. डोसे को फोल्ड करें और हल्का सेक लें.
गरमागरम तंदूरी पनीर डोसा नारियल चटनी, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करे.
यह भी पढ़ें: कच्चे पपीते का मंचूरियन रेसिपी: बिना गोभी के बनाएं सुपर टेस्टी डिश, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे कैसे बनाया
यह भी पढ़ें: मिनटों में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर टेस्टी वेज डिश – ड्राई कटहल भुर्जी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




