ePaper

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि कल से, इस शुभ मुहूर्त में करें घटस्थापना..

Updated at : 14 Oct 2023 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि 
कल से, इस शुभ मुहूर्त में करें घटस्थापना..

Shardiya Navratri 2023 : इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर दिन रविवार से शुरू हो रही है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना करने का विधान है.जानें पूजा विधि और घटस्थापना शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023 Ghatasthapana Date And Time: मां दुर्गा को समर्पित पर्व शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार से शुरू हो रही है. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की आराधना की जाती है. पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि यानी 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त रहेगा.

undefined

सबसे पहले कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए पूजा का संकल्प लें और भगवान गणेश की स्तुति करें.

undefined

नवरात्रि के पहले दिन सुबह स्नान कर के साफ-सुथरे कपड़े पहनें और माता रानी की पूजा का संकल्प लें.

undefined

इसके बाद कलश में मिट्टी डालकर उसमें जौ के दाने रख दें. फिर इसके बाद कलश में गंगाजल डालते हुए उसमें सुपारी, सिक्का,अक्षत और दूर्वा डाल दें.

undefined

पूजा के लिए मिट्टी की वेदी पर जौ को बोएं, कलश की स्थापना करें और गंगा जल रखें.

undefined

इसके बाद कलश के ऊपर कुल देवी की प्रतिमा या फिर लाल कपड़े में लिपटे नारियल को रखें और पूजन करें.

undefined

आगे की पूजा विधि में फिर कलश को मिट्टी के ढक्कन से ढक दें कलश में मौली बांधे.

undefined

कलश के ऊपर लाल चंदन या कुमकुम से स्वास्तिक का निशान बनाएं.

undefined

इसके बाद जो जरूरी काम करना है वह है जटा वाले नारियल के ऊपर नारियल बांधे फिर कलश के ऊपर रख दें.

undefined

फिर इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें.

undefined

उसके बाद आप दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें.माता की कृपा पाने के लिए सच्चे दिल से उपासना करें .

Also Read: Happy Navratri 2023 Wishes In Hindi LIVE: या देवी सर्व भूतेषु …यहां से भेजें नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola