Schezwan Sauce Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी तीखी और चटपटी शेजवान सॉस, महीनों तक नहीं होगी खराब

Updated at : 27 Jan 2026 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
Schezwan Sauce Recipe

Schezwan Sauce Recipe

Schezwan Sauce Recipe: चटपटी शेजवान सॉस बनाने का सबसे आसान तरीका. सिर्फ कुछ स्टेप्स में घर पर तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल सॉस. सामग्री, बनाने की विधि और स्टोर करने के खास टिप्स के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ें

विज्ञापन

Schezwan Sauce Recipe: अगर आप चाइनीज खाने के शौकीन हैं, तो शेजवान सॉस का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता होगा. मोमोज हों या स्प्रिंग रोल, इस सॉस के बिना हर डिश अधूरी लगती है. बाजार में मिलने वाली सॉस में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर्स होते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Schezwan Sauce Recipe, जिसे आप शुद्धता के साथ आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप एक बार बनाकर महीनों तक स्टोर कर सकते हैं. आइए जानते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल शेजवान सॉस बनाने की पूरी विधि.

शेजवान सॉस बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?

सूखी लाल मिर्च – 20 (10 तीखी, 10 कश्मीरी)
लहसुन (कटा हुआ) – 3 बड़े चम्मच
अदरक (कटा हुआ) – 1 1/2 बड़े चम्मच
छोटा प्याज / शैलोट (कटा हुआ) – 3 बड़े चम्मच
तिल का तेल / वेजिटेबल तेल – 1/2 कप
नमक – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
सिरका – 1 छोटा चम्मच
सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
केचप – 2 बड़े चम्मच
चीनी – 2 बड़े चम्मच

तीखी और चटपटी शेजवान सॉस घर पर कैसे बनाएं?

1. तीखी और चटपटी शेजवान सॉस बनाने के लिए सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को गरम पानी में लगभग 1 घंटे भिगो दें. फिर इसे मिक्सर में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें. चाहें तो मिर्च के बीज निकाल सकते हैं.
2. अब एक पैन में तिल का तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें कटा हुआ छोटा प्याज डालें और नरम होने तक भूनें. फिर अदरक और लहसुन डालकर धीमी आंच पर कच्ची खुशबू जाने तक भूनें. फिर मिर्च का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक किनारों से तेल अलग न होने लगे.
3. इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, सिरका, सोया सॉस, केचप और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. फिर गैस बंद करें और सॉस को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें.

स्टोर करने का तरीका (Storage Tips)

पूरी तरह ठंडा करें: सॉस को स्टोर करने से पहले उसे कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें. गर्म सॉस को बंद करने से उसमें नमी बन सकती है, जिससे वह जल्दी खराब हो जाएगी.

एयरटाइट कंटेनर: इसे स्टोर करने के लिए हमेशा कांच के सूखे और साफ एयरटाइट जार का ही इस्तेमाल करें.

फ्रिज का यूज: इस सॉस को एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें. इससे इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.

साफ चम्मच: सॉस निकालने के लिए हमेशा सूखे और साफ चम्मच का उपयोग करें ताकि इसमें बैक्टीरिया न पनपें.

तेल की परत: अगर आप इसे लंबे समय तक रखना चाहते हैं, तो कंफर्म करें कि जार में सॉस के ऊपर तेल की एक हल्की परत हो, जो इसे खराब होने से बचाती है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola