ePaper

Sagai Bridal Outfits : लहंगा हुआ ओल्ड,अब सगाई में ब्राइड ट्राई करें ये ट्रेंडी आउटफिट्स

Updated at : 11 Feb 2025 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
Sagai Bridal Outfits

Sagai Bridal Outfits

Sagai Bridal Outfits : हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेंडी और फैशनेबल आउटफिट आइडियाज जो आप अपनी सगाई में पहनकर एक खूबसूरत लुक पा सकती हैं.

विज्ञापन

Sagai Bridal Outfits : शादी के हर फंक्शन में पहनने के लिए अलग-अलग आउटफिट ढूंढना बहुत परेशानी का काम हो सकता है. कई बार ऐसा होता है कि हमें समझ नहीं आता है कि क्या पहनना चाहिए और क्या परफेक्ट होगा.अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है और आप अपनी सगाई के लिए ड्रेस लेने वाली हैं तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेंडी और फैशनेबल आउटफिट आइडियाज जो आप अपनी सगाई में पहनकर एक खूबसूरत लुक पा सकती हैं.

  • गाउन : सगाई में ब्राइड के लिए गाउन सबसे परफेक्ट चॉइस हो सकता है.अगर आप सगाई में प्रिंसेस लुक पाना चाहती हैं तो आप गाउन जरूर पहनें. लेटेस्ट में पेस्टल कलर के गाउन बहुत ट्रेंड में हैं. इसके अलावा ब्राइड के लिए रेड गाउन भी बहुत खूबसूरत रहेगा. गाउन के साथ ब्राइड हाई हील्स पहन सकती हैं.
  • शरारा : ब्राइड सगाई में शरारा ट्राई कर सकती हैं. यह आपको एक मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक भी देगा. इसके साथ हेवी ज्वेलरी पहनने से आपका लुक और भी निखर जाएगा.
  • साड़ी : ट्रेडिशनल होने के साथ ही साड़ी हर जनरेशन में ट्रेंड में रहती है. अगर आप सगाई में क्लासिक और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो साड़ी आपके लिए बेस्ट रहेगी. सगाई के लिए आप सिल्क साड़ी, रफल साड़ी, नेट साड़ी जैसे विकल्प चुन सकती हैं. इसके साथ ही मिनिमल ज्वेलरी भी मैच करें.
  • अनारकली ड्रेस : अगर आप सगाई में कुछ अलग लुक चाहती हैं तो आप अनारकली ड्रेस को ऑप्शन में रख सकती हैं. एक लॉन्ग और हेवी अनारकली ड्रेस आपको परफेक्ट ब्राइड लुक देगी जिसमें आप बहुत खूबसूरत नजर आएंगी. इसके साथ ही मैच का दुपट्टा आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

also read : House wife Outfits Idea : नाइटी को कहें अलविदा, ट्राई करें ये 6 स्टाइलिश ड्रेस

Also Read : Haldi Outfits : हल्दी में सबकी नजर टिकेगी आप पर,ट्राई करें ये ट्रेंडी हल्दी ऑउटफिट्स

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola