Sabudana Thandai Drink Recipe: 5 मिनट में बनाएं ये 'एनर्जी बूस्टर' साबूदाना ठंडाई रेसिपी
Published by : Shinki Singh Updated At : 24 Sep 2025 4:43 PM
Sabudana Thandai Drink Recipe : 5 मिनट में बनाएं यह क्रीमी और टेस्टी साबूदाना ठंडाई. जानें व्रत के लिए परफेक्ट इस एनर्जी बूस्टर ड्रिंक की आसान और फास्ट रेसिपी.
Sabudana Thandai Drink Recipe: व्रत के दौरान या ऐसे ही अगर आपकी एनर्जी कम लगने लगे तो साबूदाना ठंडाई रेसिपी आपके लिये परफेक्ट हो सकती है.यह एक सुपर-फास्ट और एनर्जी से भरपूर ड्रिंक है जो आपको तुरंत ताजगी देगी. ठंडाई का क्रीमी स्वाद और साबूदाने की हल्की बाइट इसे एकदम खास बना देती है.सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट लगेंगे. तो चलिये बनाते हैं यह टेस्टी और हेल्दी साबूदाना ठंडाई रेसिपी.
सामग्री
- 2 टेबलस्पून साबूदाना (सुखा)
- 2 कप दूध
- 2 टेबलस्पून ठंडाई मसाला
- 3-4 टेबलस्पून चीनी (स्वाद अनुसार)
- 5-6 बादाम और 5-6 पिस्ता (कटे हुए)
- 2-3 किशमिश
- 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
बनाने की विधि
- साबूदाना भिगोए – साबूदाना को 30 मिनट पानी में भिगोकर नरम कर लें.
- दूध उबालें – एक पैन में दूध डालें और उबालें फिर आंच धीमी कर दें.
- साबूदाना डालें – नरम साबूदाना को दूध में डालें और 5-7 मिनट पकाएं जब तक गाढ़ा न हो जाए़.
- स्वाद डालें – इसमें चीनी, ठंडाई मसाला और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.
- गार्निश करें – ऊपर से कटे बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें
- परोसें – ठंडा या हल्का गुनगुना सर्व करें.
Also Read : Apple Kheer Recipe Without Curdling: बिना दूध फटे मिनटों में बनाएं परफेक्ट मलाईदार सेब की खीर
Also Read : Navratri Without Oil Food: तेल के बिना भी बनेंगे चटपटे पकवान,इस नवरात्रि ट्राय करें ये खास रेसिपीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










