ePaper

Sabudana Methi Vada Recipe: एक बार खा लिया साबूदाना मेथी वड़ा तो ज़िंदगी भर याद रहेगा स्वाद

Updated at : 18 Dec 2025 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
Sabudana Methi Vada Recipe

Sabudana Methi Vada Recipe

साबूदाना और हरी मेथी से बना यह कुरकुरा वड़ा स्वाद के साथ सेहत भी देता है, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा. जरूर ट्राइ करें रेसिपी,.

विज्ञापन

Sabudana Methi Vada Recipe: क्या आपको भी तलाश है नाश्ते या व्रत के लिए कुछ हेल्दी और स्वाद से भरपूर ढूंढ रहे हैं, तो मेथी साबूदाना वड़ा आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. साबूदाना की नरमी और हरी मेथी की खुशबू जब एक साथ मिलती है, तो स्वाद दोगुना हो जाता है. इस रेसिपी का स्वाद के साथ साथ कलर भी इतना अच्छा होता है कि बच्चे भी खाने से रोक नहीं पाते है. सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. एक बार इसका स्वाद चख लिया, तो हर खास मौके पर इसे जरूर बनाना चाहेंगे.

मेथी वाला हरियाली साबूदाना वड़ा कैसे बनाएं? पढें यह रेसीपी

Sabudana Methi Vada Recipe Ingredients: साबूदाना मेथी वड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Sabudana Methi Vada Recipe Ingredients
Sabudana methi vada recipe ingredients
  • साबूदाना – 1 कप (भीगा हुआ)
  • हरी मेथी – 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • उबले आलू – 2
  • मूंगफली – ½ कप (भुनी और कुटी हुई)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – ½ छोटा चम्मच
  • तेल – तलने के लिए

साबूदाना मेथी वड़ा बनाने की विधि हिन्दी में

Healthy and tasty Sabudana Methi Vada Recipe - Gluten Free Indian Snack
Healthy and tasty sabudana methi vada recipe – gluten free indian snack
  1. सबसे पहले साबूदाना 4–5 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें.
  2. एक बड़े बर्तन में भीगा साबूदाना, उबले आलू, कटी मेथी, मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
  3. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बना लें.
  4. कढ़ाही में तेल गर्म करें और वड़ों को सुनहरा होने तक धीमी आंच पर तल लें.
  5. गरमा-गरम मेथी साबूदाना वड़ा हरी चटनी या दही के साथ परोसें.

मेथी साबूदाना वड़ा खाने के फायदे

  • मेथी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है.
  • साबूदाना तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है.
  • यह रेसिपी व्रत और उपवास में भी खाई जा सकती है.

अगर आप कुछ अलग और यादगार बनाना चाहते हैं, तो मेथी साबूदाना वड़ा रेसिपी जरूर ट्राई करें.

Also Read: Palak Sabudana Vada: स्वाद और सेहत से भरपूर नाश्ता, जरूर ट्राय करें पालक साबूदाना वड़ा

Also Read: Palak Paneer Naan Recipe: हरे पालक और मलाईदार पनीर से बनाये स्पेशल नान – स्वाद में लाजवाब रेसिपी

Also Read: Palak Bajra Puri Recipe: पालक पुरी को दे बाजरे का असली स्वाद – आसानी से बनाएं फुली-फुली पूरियां

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola