ePaper

Rice water Benefits For Skin: चावल के पानी से स्किन को दें निखार, जानें बनाने का आसान तरीका

Updated at : 17 Feb 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Summer Skincare Tips for Glowing and Fresh Skin

Summer Skincare Tips for Glowing and Fresh Skin

Rice water Benefits For Skin : आइए जानते हैं चावल के पानी से स्किन को होने वाले फायदे और इसे कैसे बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

Rice water Benefits For Skin: क्या आप जानते हैं कि जो चावल आप खाने के लिए लाते हैं उससे आप अपनी स्किन की हेल्थ भी सुधार सकते हैं. चावल के पानी से आपकी स्किन को बहुत सारे फायदे हो सकते हैं. महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आप घर पर ही चावल के पानी का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं चावल के पानी से स्किन को होने वाले फायदे और इसे कैसे बनाया जा सकता है.

  • एंटी-एजिंग :चावल के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं और त्वचा के लिए एंटी-एजिंग का काम करते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है और त्वचा को जवान बनाए रखा जा सकता है.
  • दाग-धब्बे करता है कम : चावल का पानी स्किन के दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की जलन और लालिमा को कम करते हैं और त्वचा को साफ और स्वच्छ बनाते हैं. इसके अलावा चावल का पानी त्वचा की कोशिकाओं को भी साफ करने में मदद करता है.
  • हाइड्रेट कर स्किन को बनाता है चमकदार: इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा रूखी नहीं होती.
  • पीएच लेवल करता है मेंटेन : चावल का पानी त्वचा के पीएच लेवल को मेंटेन करने में बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित करने में मदद करते हैं.
  • चावल का पानी बनाने का तरीका : चावल का पानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें. फिर एक बड़े बर्तन में चावल को 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. 30 मिनट के बाद चावल को निकालकर पानी को एक अलग बर्तन में रखें. फिर पानी ठंडा होने पर इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर इस्तेमाल करें.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola