Tiranga Cake Recipe: गणतंत्र दिवस पर घर पर बनाएं स्पेशल तिरंगा केक, नोट कर लें यह आसान रेसिपी

Updated at : 25 Jan 2026 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
Republic Day Cake Recipe

Republic Day Cake Recipe

Tiranga Cake Recipe: गणतंत्र दिवस 2026 को खास बनाएं इस आसान तिरंगा केक रेसिपी के साथ. जानें स्टेप-बाय-स्टेप विधि कैसे घर पर मौजूद साधारण सामग्री से तैयार करें केसरिया, सफेद और हरे रंगों वाला स्वादिष्ट केक.

विज्ञापन

Tiranga Cake Recipe: केक किसी भी त्योहार या खुशी के मौके को मनाने का सबसे सुंदर तरीका होता है. ऐसे में गणतंत्र दिवस को भी सेलिब्रेट करने के लिए स्वादिष्ट तिरंगा थीम वाली केक बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि केक का बैटर कैसे तैयार किया जाता है और उसे तीन रंगों में कैसे बांटा जाता है. साथ ही, केक को सही तरीके से लेयर करने और ऊपर से सजाने की आसान विधि भी बताई जाएगी. यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप रेसिपी की मदद से आप घर पर ही सुंदर और स्वादिष्ट तिरंगा केक बना पाएंगे.

तिरंगा केक बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?

मैदा: 2 कप
चीनी (पिसी हुई): 1 कप
दही: 1 कप
तेल या मक्खन: आधा कप
दूध: आधा कप (जरूरत अनुसार)
बेकिंग पाउडर: 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा: आधा छोटा चम्मच
वेनिला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
फूड कलर: केसरिया और हरा
व्हिप्ड क्रीम: 2 कप (सजावट के लिए)

तिरंगा केक बनाने की विधि

बैटर तैयार करें: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही और पिसी हुई चीनी को अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें तेल और वेनिला एसेंस डालकर फेंटें. इसके बाद एक छलनी की मदद से मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर इसमें मिला दें. थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर एक स्मूथ घोल (बैटर) तैयार कर लें.

रंगों को डिवाइड करें: अब इस तैयार घोल को तीन अलग-अलग कटोरो में बराबर मात्रा में बांट लें.

  • पहला हिस्सा: इसमें केसरिया फूड कलर मिलाएं.
  • दूसरा हिस्सा: इसे सफेद ही रहने दें.
  • तीसरा हिस्सा: इसमें हरा फूड कलर मिलाएं.

बेकिंग के लिए तैयारी: बेकिंग के लिए एक केक टिन लें और उसमें थोड़ा तेल लगाकर बटर पेपर बिछा दें. अब सबसे पहले हरे रंग का घोल डालें, उसके ऊपर सावधानी से सफेद घोल डालें और अंत में केसरिया घोल डालें. (बेहतर फिनिशिंग के लिए आप तीनों रंगों को अलग-अलग पतले बेस की तरह भी बेक कर सकते हैं.

केक को बेक करें: अगर आप ओवन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे 180°C पर लगभग 30-35 मिनट के लिए बेक करें. अगर आप कड़ाही में बना रहे हैं, तो कड़ाही में नमक डालकर स्टैंड रखें और ढककर धीमी आंच पर 40-45 मिनट तक पकाएं. केक ठंडा होने के बाद ही उसे टिन से बाहर निकालें.

क्रीम और सजावट: अब एक ठंडे बर्तन में व्हिप्ड क्रीम को गाढ़ा होने तक फेंटें. क्रीम को तीन हिस्सों में बांटकर केसरिया, सफेद और हरा रंग तैयार करें. केक के सबसे ऊपरी हिस्से पर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरे रंग की क्रीम की लेयर लगाएं. आप पाइपिंग बैग का इस्तेमाल करके सुंदर फूल या डिजाइन भी बना सकते हैं.

चेक करें और परोसें: अंत में केक के बीचों-बीच नीले रंग की क्रीम या स्प्रिंकल्स से अशोक चक्र बनाएं. आपका स्पेशल तिरंगा क्रीम केक तैयार है, इसे ठंडा सर्व करें और गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करें.

ये भी पढ़ें: Tricolor Tiffin Ideas: रिपब्लिक डे पर बच्चों के टिफिन को देशभक्ति के रंगों से बनाएं खास, जानें 7 तिरंगा फूड आइडियाज

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola