Relationship Tips: रिश्ते को खत्म करने का काम करती हैं ये 5 गलतियां, नहीं होती बर्दाश्त के काबिल
Published by : Shashank Baranwal Updated At : 20 Dec 2024 4:51 PM
Relationship Tips
Relationship Tips: रिश्ते बचाने के लिए कुछ लोग कई बातें बर्दाश्त भी कर लेते हैं. फिर भी कुछ बातें ऐसी होती हैं जो नाकाबिले बर्दाश्त होती हैं. ऐसे समय में साथी को एक अच्छे से मोड़ पर छोड़ना ही अच्छा होता है.
Relationship Tips: वर्तमान समय में रिश्ता बनाना तो आसान है, लेकिन रिश्ते को लंबे समय तक चलाना मुश्किल होता जा रहा है. छोटी-छोटी बातों पर लोग रिश्ता तोड़ने की बात कर देते हैं. हालांकि, कुछ लोग होते हैं जो हर संभव प्रयास करते हैं कि उनका रिश्ता बना रहे. वह हर वो चीज करने के लिए तैयार रहते हैं. रिश्ते बचाने के लिए वे कई बातें बर्दाश्त भी कर लेते हैं. फिर भी कुछ बातें ऐसी होती हैं जो नाकाबिले बर्दाश्त होती हैं. ऐसे समय में साथी को एक अच्छे से मोड़ पर छोड़ना ही अच्छा होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-सी स्थितियां हैं जब रिश्ते को बचाना सही नहीं होता है.
Also Read: Relationship Tips: रिश्ते में दीमक का काम करती हैं ये 5 गलतियां, नफरत में बदल जाता है प्यार
Also Read: Relationship Tips: रिश्ते की डोर हो जाएगी कमजोर, पार्टनर से कभी न कहें ये बातें
धोखा
दो लोगों के बीच रिश्ते की इमारत भरोसे की नींव पर ही खड़ी होती है. लेकिन जब आपका साथी बार-बार आपको धोखा दे रहा हो तो ऐस समय में दोनों साथियों के बीच दीवारें खड़ी होने लगती है. जो एक दिन इतनी बड़ी हो जाती है कि लोग एक-दूसरे का चेहरा भी देखना नहीं पसंद करते हैं. ऐसी स्थिति में रिश्ते को तोड़ना ही सही होता है, क्योंकि एक बार धोखे को माफ किया जा सकता है. लेकिन बार-बार उसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता है.
Relationship Tips से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अपमान
जब साथी आपको हर जगह अपमानित करता फिरे तो इससे आत्मसम्मान पर चोट लगती है. यह रिश्ते में खटास पैदा करने का काम करता है. वहीं जब यह बढ़ जाए तो रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर विकल्प होता है.
बातें छुपाना
जब साथी आपको बातें बताना बंद कर दे. हर बात छुपाने लगे और ऐसी स्थिति में वो बात दूसरों से पता चले तो रिश्ते में वो प्यार नहीं रह जाता है जो शुरूआत में था. ऐसे में रिश्ते को ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता है.
बात-बात पर शक करना
कपल्स के बीच अगर एक बार शक ने घर बना लिया तो यह दीमक की तरह रिश्ते को चाट कर खत्म कर देता है. जब आपका साथी बात-बात पर शक करने लगे तो वह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाता है.
बातचीत बंद हो जाए
रिश्ते में संवाद होना बेहद जरूरी होता है. बातें ही एक दूसरे को करीब लाने का काम करती हैं. लेकिन जब आपस में बातचीत ही होनी बंद हो जाए तो रिश्ते में दरारे आने लगती हैं, जो कि एक दिन रिश्ते को खत्म कर देती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










