ePaper

Relationship Tips: रिश्तों में कड़वाहट पैदा करती है पत्नी के ये आदतें, पति को नहीं आती पसंद

Updated at : 09 Dec 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Relationship Tips

Relationship Tips

Relationship Tips: लेकिन पत्नी की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिन्हें पति को अपनाने में मुश्किल होती है. बाद में उनको झेलना पति के लिए मुश्किल हो जाता है और पत्नी से चिढ़ होने लगती है.

विज्ञापन

Relationship Tips: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है. यह एक ऐसा अटूट संबंध है, जिसमें जीवन भर एक साथ रहने का वादा किया जाता है. सुख-दुख में यही एक दूसरे के सहारा बनते हैं. पति-पत्नी दोनों को यह रिश्ता निभाने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होती है, क्योंकि यह रिश्ता बड़ा नाजुक भी होता है. किसी की भी गलती रिश्ते में भारी पड़ सकती है. इस दौरान दोनों एक दूसरे की आदतों को अपनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन पत्नी की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिन्हें पति को अपनाने में मुश्किल होती है. बाद में उनको झेलना पति के लिए मुश्किल हो जाता है और पत्नी से चिढ़ होने लगती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पत्नी की ये कौन-सी आदतें हैं.

Also Read: Rental Girlfriend: यहां सड़क किनारे स्टॉल पर बिक रही गर्लफ्रेंड, Kiss करने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

Also Read: Renting Relationships: अब किराए पर मिल रहे हैं बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड, कपड़ा धुलने से लेकर खाना पकाने तक सभी चीजों में एक्सपर्ट

हर समय शक करना

हर चीज की एक हद निर्धारित होती है. जब हद पार हो जाती है तो वह परेशानी का कारण बनता है. कहा भी जाता है कि शक किसी भी रिश्ते को खत्म करने की नींव का काम करती है. ऐसे में पत्नी का पति पर हर समय शक नहीं करना चाहिए. इस वजह से रिश्तों में दूरिया पैदा हो जाती है. पति का मोबाइल चेक करना, हर बात पूछना, हर समय का अपडेट लेना पत्नियों की ये आदतें पति में चिढ़ पैदा करती है.

गुस्सा करना

कहा जाता है कि जहां प्यार होता है वहां छोटी-मोटी लड़ाई और तकरार होती रहती है. लेकिन पत्नी का वेवजह गुस्सा करना घर के माहौल को खराब करने का काम करती हैं. इससे पति को पत्नी से चिढ़ हो जाती है और रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं. ऐसे में किसी भी बात को बैठकर सुलझाना ही सही होता है.

जरुरत से ज्यादा शॉपिंग करना

पत्नी को शॉपिंग करना काफी पसंद होता है. लेकिन जरुरत से ज्यादा शॉपिंग करना पति के लिए सिरदर्द बन जाता है, क्योंकि बेवजह शॉपिंग करने से पति पर आर्थिक बोझ पड़ता है. इस कारण पति को पत्नी से चिढ़ होने लगती है.

पति को ताने देना

पत्नी को हर बात पर पति को ताना नहीं देना चाहिए. पत्नी की ये आदत पति को काफी खराब लगता है. इसकी वजह से पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं. अगर रिश्तों को कड़वाहट से बचाए रखना है तो पत्नी को ताने देने से बचना चाहिए.

Also Read: Honeymoon Destinations: रोमांटिक हनीमून के लिए भारत की इन 5 जगहों की करें सैर, हसीं वादियों में जीवन का लें आनंद

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola