ePaper

Relationship Tips : क्या बच्चे के जन्म के बाद बढ़ रही है शादीशुदा जिंदगी में दूरियां? जानें कैसे करें दूर

Updated at : 11 Dec 2024 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Relationship Tips : क्या बच्चे के जन्म के बाद बढ़ रही है शादीशुदा जिंदगी में दूरियां? जानें कैसे करें दूर

Relationship Tips : बच्चे के जन्म के बाद शादीशुदा जिंदगी में बदलाव आना स्वाभाविक है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह बदलाव आपके रिश्ते के लिए नकरात्मक हो. इन 5 तरीकों को अपनाकर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार और समझदारी को बनाए रख सकते हैं.

विज्ञापन

Relationship Tips : बच्चे के जन्म के बाद पति-पत्नी की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं. जहां एक ओर यह समय खुशियों और नए अनुभवों से भरा होता है, वहीं दूसरी ओर यह पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव और दूरी भी पैदा कर सकता है. बच्चे की देखभाल, रात-रात भर जागना और परिवार की जिम्मेदारियां, इन सबका असर शादीशुदा जिंदगी पर पड़ता है. लेकिन इस बार अगर पूरे मामले को समझदारी से संभाला जाए तो दोनों के बीच रिश्ते मधुर हो जाते हैं.. जानें कि बच्चे के जन्म के बाद भी रिश्ते को रंगीन बनाए रखने की कुंजी क्या है.

रोमांस है जरूरी

एक-दूसरे के मन में क्या चल रहा है, यह जानना बहुत जरूरी है. लेकिन आपको अपने पार्टनर के मन को बेहतर बनाने का तरीका ढूंढना होगा. सिर्फ प्यार काफी नहीं है. कभी-कभी आपको प्यार दिखाना पड़ता है. अपने साथी की तारीफ करना, कभी-कभार साथ बाहर जाना , जीवन में ये छोटे-छोटे बदलाव जीवन को खुशहाल बना देंगे.

Also read : सर्दियों में स्टाइल का नया ट्विस्ट, ये 5 आउटफिट्स आपको बनाएंगे फैशन आइकन

अकेले समय बिताएं

 रिश्ते टूटने का एक कारण एक-दूसरे को समय न देना भी है. बच्चे के जन्म के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाते.रोजमर्रा की बारीकिया एक-दूसरे से साझा करना, एक-दूसरे की बातों को महत्व देना इन सबमें अपने पार्टनर को जानने की कुंजी छिपी है. बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता खासकर उसके आस-पास एक नई दुनिया बना लेते हैं, ऐसी गलती न करें बल्कि शादीशुदा जिंदगी के लिए भी दोनों को समय निकालना पड़ता है.

एक-दूसरे को सराहें और तारीफ करें

बच्चे की देखभाल और अन्य जिम्मेदारियों के बीच कई बार हम अपने पार्टनर के प्रयासों की सराहना करना भूल जाते हैं. यह छोटे-छोटे शब्द रिश्ते में प्यार और सम्मान बनाए रखते हैं.इसलिए, अपने साथी के अच्छे कामों की तारीफ करें और उसे महसूस कराएं कि वह आपके लिए महत्वपूर्ण है.

also read : Health Tips : फिटनेस ऐसा कि हर कोई हो जाए दीवाना, बस करना होगा आपको यह काम

एक-दूसरे की मदद करें

बच्चे की देखभाल के दौरान, खासकर रात के समय में, पति और पत्नी को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए. दोनों को यह समझना चाहिए कि यह समय दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, और एक-दूसरे का साथ देना रिश्ते को और मजबूत बनाता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola