ePaper

Relationship Tips: पार्टनर है इंट्रोवर्ट? तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना रिश्ता टूटने में देर नहीं लगेगी

Updated at : 02 Jan 2026 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Relationship Tips

इंट्रोवर्ट कपल्स की तस्वीर, Pic Credit- Chatgpt

Relationship Tips: अगर आपका पार्टनर इंट्रोवर्ट है, तो कुछ गलत आदतें रिश्ते में दरार ला सकती हैं. जानिए वो 5 बातें, जिन्हें इंट्रोवर्ट पार्टनर के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

Relationship Tips: आज के समय में रिश्ते तभी मजबूत बनते हैं, जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे की प्रकृति और मानसिकता को समझें. हर इंसान एक्स्ट्रोवर्ट नहीं होता. कुछ लोग स्वभाव से शांत, कम बोलने वाले और अपनी दुनिया में खुश रहने वाले होते हैं, जिन्हें हम इंट्रोवर्ट कहते हैं. अगर आपका पार्टनर इंट्रोवर्ट है और आप उनकी भावनाओं को समझे बिना व्यवहार करते हैं, तो रिश्ता धीरे-धीरे तनाव की ओर बढ़ सकता है. आज हम इसे लेख में आपको उन 5 बातों के बारे में बताएंगे जो इंट्रोवर्ट पार्टनर के साथ भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

हर वक्त बोलने या खुलने का दबाव बनाना

इंट्रोवर्ट लोग अपनी भावनाएं तुरंत शब्दों में नहीं ढाल पाते. वे सोचकर, समझकर बोलते हैं. अगर आप बार-बार उनसे जबरदस्ती कुछ बोलने के लिए दबाव डालेंगे तो यह उनके लिए मानसिक दबाव बन सकता है. उन्हें समय और स्पेस देना जरूरी है, ताकि वे सहज महसूस कर सकें.

उनकी चुप्पी को गुस्सा या बेरुखी समझ लेना

अक्सर लोग इंट्रोवर्ट पार्टनर की खामोशी को नाराजगी या इग्नोर करना मान लेते हैं. जबकि सच्चाई यह होती है कि वे बस अपने विचारों में डूबे रहते हैं. बिना वजह शक करना या ताने मारना रिश्ते में गलतफहमियां पैदा कर सकता है.

Also Read: Relationship Tips: 2026 में रिश्ते को खत्म कर सकती हैं ये छोटी-सी गलतियां, समय रहते हो जाएं सावधान

भीड़ और सोशल एक्टिविटी में जबरदस्ती ले जाना

हर पार्टी, फंक्शन या दोस्तों की महफिल इंट्रोवर्ट लोगों को थका सकती है. अगर आप उन्हें बार-बार भीड़ में जाने के लिए मजबूर करते हैं, तो वे अंदर ही अंदर चिड़चिड़े हो सकते हैं. बेहतर है कि उनकी पसंद का सम्मान करें और संतुलन बनाएं.

सबके सामने उनकी तुलना करना

अगर आप बार इंट्रोवर्ट पार्टनर के साथ किसी का और उदाहरण देकर उसकी तारीफ करेंगे तो उसे गहरा चोट पहुंचा सकते हैं. तुलना से उनका आत्मविश्वास कमजोर होता है और वे खुद को कमतर महसूस करने लगते हैं, जिससे रिश्ते में दूरी आ सकती है.

यह मान लेना कि उन्हें आपकी जरूरत नहीं

इंट्रोवर्ट लोग भले ही कम बोलते हों, लेकिन भावनात्मक रूप से वे उतने ही गहरे होते हैं. अगर आप सोच लें कि उन्हें आपकी केयर या समय की जरूरत नहीं, तो यह सबसे बड़ी भूल हो सकती है. वे अपने तरीके से प्यार और केयरिंग करते हैं, जिसे समझना जरूरी है.

Also Read: Relationship Tips 2026: नए साल में इन रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज किया तो टूट सकता है आपका रिश्ता

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola