ePaper

Rava Mawa Laddu: त्योहार हो या खास मौका घर पर बनाएं लाजवाब रवा मावा लड्डू

Updated at : 03 Jan 2026 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
Rava Mawa Laddu

रवा मावा लड्डू (AI Image)

Rava Mawa Laddu: अगर आप अपने हाथ से मिठाई बनाने की सोच रहे हैं तो रवा मावा लड्डू को ट्राई कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं रवा मावा लड्डू बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Rava Mawa Laddu: घर के बच्चे हो या बड़े मीठा देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है. घर में कोई खुशखबरी आई हो या फिर कोई त्योहार, मिठाई के बिना हर जश्न अधूरा सा लगता है. ऐसे पलों में जब घर पर स्वादिष्ट मिठाई बनाने की बात आती है तब रवा मावा लड्डू एक अच्छा ऑप्शन है. आप ये लड्डू को त्योहार या मेहमानों के स्वागत के लिए झटपट तैयार कर सकते हैं. 

रवा मावा लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • रवा (सूजी)- 1 कप
  • मावा- 1 कप
  • पिसी चीनी- 1 कप 
  • घी- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • बादाम- 10-12 (बारीक कटे हुए)
  • काजू- 10-12 (बारीक कटे हुए)
  • किशमिश- 10-12

रवा मावा लड्डू को कैसे तैयार करें?

  • रवा मावा लड्डू को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें और इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश को डालकर भूनें. इसे आप एक प्लेट में निकाल लें. 
  • अब आप कड़ाही में आधा कप घी डालें और फिर रवा डाल दें. इसे आप लगातार चलाते रहें और सुनहरा होने तक भूनें. रवा से अच्छी खुशबू आने लगे तब आप गैस को बंद कर दें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. 
  • अब आप कड़ाही में मावा को डालकर थोड़ी देर भूनें. इसके बाद आप रवा को मावा में डालकर साथ मिक्स कर दें. फिर इसमें इलायची पाउडर मिला लें. इसके बाद आप इसमें काजू, बादाम और किशमिश को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • इसे आप थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद आप पिसी हुई चीनी को डालकर अच्छ से मिला लें. फिर इस मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर आप छोटे-छोटे लड्डू बना लें. इस तरह से आप घर पर ही आसानी से रवा मावा के लड्डू बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Homemade Brownie Recipe: मीठे में बनाएं ये टेस्टी डिश, स्वाद ऐसा जो सभी का दिल जीत ले

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola