ePaper

Rare Sanskrit Baby Names With Meaning: अपनी प्यारी सी जान के लिए चुनें नए और स्पेशल नाम

Updated at : 22 Aug 2025 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
Sanskrit Baby Names

Pic credits: unsplash

Rare Sanskrit Baby Names With Meaning : अपनी प्यारी सी जान के लिए चुनें रेयर संस्कृत बेबी नेम्स. जानिए लड़कों और लड़कियों के नए, यूनिक और खूबसूरत नाम उनके अर्थ के साथ.

विज्ञापन

Rare Sanskrit Baby Names With Meaning: जब घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला होता है तो सबसे पहला और सबसे खास काम होता है उसके लिए एक सुंदर और अर्थपूर्ण नाम चुनना. अगर आप अपने लाडले या लाडली के लिए कोई ऐसा नाम तलाश रहे हैं जो पारंपरिक हो तो संस्कृत से बेहतर और क्या हो सकता है. आज हमने आपके लिए ऐसे ही कुछ चुनिंदा, रेयर और अर्थपूर्ण संस्कृत नामों की लिस्ट तैयार की है जिन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा. तो आइए अपनी प्यारी सी जान के लिए सबसे स्पेशल नाम की खोज शुरू करें.

लड़कों के लिए संस्कृत नाम

  • अमेय: जिसका कोई अंत न हो, असीम
  • आग्नेय: अग्नि का पुत्र
  • अक्षित: स्थायी या अविनाशी
  • अवश्य: जो निश्चित रूप से आना है
  • अन्वित: जुड़ा हुआ, संबंधित
  • भव्य: शानदार, महान
  • दैविक: ईश्वर की कृपा से
  • गांगेय: गंगा का पुत्र (भीष्म का दूसरा नाम)
  • ओजस: जीवन शक्ति, चमक
  • प्रज्ञान: ज्ञान से भरपूर, बुद्धिमान
  • तवस्य: ताकत, ऊर्जा
  • रेयांश: प्रकाश की किरण

लड़कियों के लिए संस्कृत नाम

  • आन्या: दयालु, अतुलनीय
  • अद्विका: अद्वितीय, केवल एक
  • इरा: पृथ्वी, देवी सरस्वती
  • ईशा: देवी पार्वती, शुद्ध
  • लावण्या: अनुग्रह, सौंदर्य
  • आरोही: एक संगीत की धुन, विकसित होना
  • रुचिरा: सुंदर, चमकदार
  • अन्विका: शक्तिशाली, पूर्ण
  • भाविका: अच्छी नीयत वाली, धार्मिक
  • रिधिका: सफल, समृद्ध
  • मीरा: भगवान कृष्ण की भक्त
  • वनिष्का: बुद्धिमान

Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम

Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola