संस्कृत के ये रेयर नाम बन रहे हैं नए पेरेंट्स की पहली पसंद, जानें इनके खूबसूरत अर्थ

Author Smita Dey
Updated:
विज्ञापन

PC: बच्चे की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

क्या आप भी बच्चे के लिए यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं? नए पेरेंट्स की पहली पसंद बन रहे संस्कृत के ये रेयर और मॉडर्न नामों की लिस्ट. जानें इनके खूबसूरत अर्थ.

विज्ञापन

Rare Sanskrit Baby Names: बच्चे का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं होता, बल्कि उसके व्यक्तित्व से भी जुड़ा माना जाता है. इसलिए आजकल माता-पिता ऐसे नाम तलाशते हैं जो यूनिक हों, सुनने में अच्छे लगें और जिनका मीनिंग भी पॉजिटिव हो. अगर आप भी अपने बेटे या बेटी के लिए कुछ अलग और संस्कृत से जुड़े खूबसूरत नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो यह सूची आपके काम आ सकती है. ये नाम रोजमर्रा में कम सुनने को मिलते हैं, लेकिन इनके अर्थ बेहद खास हैं. 

विज्ञापन

Rare Sanskrit Baby Names: लड़कों के लिए अनोखे संस्कृत नाम 

क्र.सं.नाम अर्थ 
1.अयांशप्रकाश की पहली किरण, माता-पिता का अंश
2.आरवशांति, सुरीली ध्वनि
3.इवाणईश्वर का गौरवशाली उपहार
4.कियांशजिसमें सभी गुण हों, आधुनिक युग का अंश
5.कविशकवियों के राजा, भगवान गणेश
6.धैरतधैर्य रखने वाला, शांत स्वभाव का
7.दिवितअमर, जो हमेशा जीवित रहे
8.नव्यंशनया हिस्सा, जीवन का नया अंश
9.प्रणवपवित्र ध्वनि
10.भव्यमशानदार, जिसका भविष्य उज्ज्वल हो
11.मिशालप्रकाश, चमक, उदाहरण
12.युवानयुवा, ऊर्जावान, भगवान शिव
13.रेयांशप्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश
14.विहानसुबह का समय, सूर्योदय, नई शुरुआत
15.वेदंतवेदों का ज्ञाता, परम सत्य
PC: Freepik
PC: Freepik

Rare Sanskrit Baby Names: लड़कियों के लिए सुंदर और मधुर संस्कृत नाम 

क्र.सं.नाम (Name)अर्थ (Meaning)
1.अनन्याजिसके समान कोई और न हो, अद्वितीय
2.अनायाजिसका कोई शासक न हो, स्वतंत्र
3.इशानीभगवान शिव की पत्नी, माँ पार्वती
4.ओजस्वीचमक से भरपूर, ऊर्जावान व्यक्तित्व
5.कियारासाफ, चमकदार, सुंदर बालों वाली
6.चार्वीसुंदर स्त्री, प्यारी लड़की
7.तन्वीखूबसूरत, नाजुक, देवी दुर्गा का रूप
8.ध्रुवीध्रुव तारा, जो स्थिर और अटल हो
9.निहारिकाओस की बूंदें, तारों का समूह (Nebula)
10.प्रिशाईश्वर की देन, प्रिय, गॉड गिफ्ट
11.मिशिकाईश्वर का प्रेम, दीपक की लौ
12.मानवीमानवता से भरपूर, सुंदर विचारों वाली
13.शनायासुबह की पहली किरण, देवी पार्वती
14.सात्विकाशांत, शुद्ध और सत्य से जुड़ी
15.हृतिकादिल से सच्ची, दयालु, एक छोटा तालाब
PC: Freepik
PC: Freepik

क्यों पसंद किए जा रहे हैं संस्कृत नाम?

संस्कृत भाषा के नाम अपनी गहराई, मधुरता और अर्थपूर्णता के लिए जाने जाते हैं. ये नाम भारतीय संस्कृति से जुड़े होने के साथ-साथ आधुनिक समय में भी काफी स्टाइलिश (Rare Sanskrit Baby Names) लगते हैं. यही वजह है कि आजकल कई माता-पिता अपने बच्चों के लिए छोटे, यूनिक और संस्कृत मूल के नाम चुनना पसंद कर रहे हैं.

नाम चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

बोलने में आसान हो: नाम ऐसा चुनें जिसका उच्चारण साफ हो और लोगों को पुकारने में दिक्कत न आए. 

छोटा नाम: आजकल छोटे और क्रिस्प नाम (2 या 3 अक्षर वाले) ज्यादा ट्रेंड में हैं क्योंकि इन्हें याद रखना आसान होता है. 

सकारात्मक अर्थ: हमेशा ऐसा नाम चुनें जिसका मतलब पॉजिटिव हो, ताकि बच्चा जब बड़ा हो तो उसे अपने नाम पर गर्व महसूस हो. 

यह भी पढ़ें: दो नन्हीं परियों के लिए ढूंढ रहे हैं नाम? यहां देखें सबसे प्यारे और मॉडर्न ऑप्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola