ePaper

Mawa Burfi Recipe: इस रक्षाबंधन पर बनाएं स्वादिष्ट और आसान खोया बर्फी

Updated at : 08 Aug 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Mawa Burfi Recipe: इस रक्षाबंधन पर बनाएं स्वादिष्ट और आसान खोया बर्फी

Mawa Burfi Recipe: इस आसान विधि से बनाएं मलाईदार और नरम मावा बर्फी. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाली मिठाई.

विज्ञापन

Mawa Burfi Recipe: हर त्योहार बिना मिठाइयों के अधूरा है. इस खास मौके पर अगर आप अपने भाई को अपने हाथों से बनी कोई स्वादिष्ट मिठाई खिलाना चाहते हैं तो मावा बर्फी की रेसिपी आपके लिये परफेक्ट है. यह पारंपरिक मिठाई बनाने में बहुत ही आसान है और इसका स्वाद लाजवाब होता है. इस रेसिपी की मदद से आप घर पर ही बिल्कुल हलवाई जैसी खोया बर्फी बना सकते हैं और अपने रिश्ते में मिठास भर सकते है.

सामग्री

  • मावा / खोया – 250 ग्राम (फ्रेश या रेडीमेड)
  • चीनी – 100 ग्राम (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
  • घी – 1 बड़ा चम्मच (तलने के लिए)
  • ड्रायफ्रूट्स – कटे हुए (बादाम, पिस्ता – सजावट के लिए)

बनाने की विधि

  • खोया भूनना: एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच घी डालें और उसमें मावा डालकर मध्यम आंच पर हल्का गुलाबी और खुशबूदार होने तक भूनें.
  • चीनी मिलाना: अब भूने हुए मावा में चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. चीनी पिघल कर मिक्स हो जाएगी और मिश्रण थोड़ा गीला लगेगा.
  • इलायची पाउडर डालें: अब इसमें इलायची पाउडर डालें और लगातार चलाते हुए मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • सेट करना: जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे और गाढ़ा हो जाए तब इसे घी लगी प्लेट या ट्रे में निकालकर फैला दें.
  • सजाना और ठंडा करना: ऊपर से कटे हुए ड्रायफ्रूट्स डालें और हल्का दबा दें. अब इसे ठंडा होने दें.
  • कट करना: ठंडा होने के बाद अपनी पसंद के आकार में काटें. स्क्वायर या डायमंड शेप.

Also Read : Raksha Bandhan Special Recipe: राखी को बनाएं खास, कम टाइम में तैयार करें ये स्पेशल रेसिपी

Also Read : Raksha Bandhan Kalakand Recipe: रक्षा बंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद, जानें सबसे आसान रेसिपी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola